Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पी॰ऍस॰आर॰ बी1257+12

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पी॰ऍस॰आर॰ बी१२५७+१२ पल्सर के इर्द-गिर्द परिक्रमा करते ग़ैर-सौरीय ग्रहों का काल्पनिक चित्रण thumb|230px|इस पल्सर के 'ए', 'बी' और 'सी' ग्रहों का काल्पनिक चित्रण पी॰ऍस॰आर॰ बी१२५७+१२ (अंग्रेज़ी: PSR B1257+12) पृथ्वी से लगभग २,००० प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक पल्सर है। आकाश में यह कन्या तारामंडल के क्षेत्र में स्थित है। सन् २००७ में ज्ञात हुआ के इसके इर्द-गिर्द ३ ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा कर रहें हैं। वैज्ञानिकों को एक चौथे ग्रह की मजूदगी पर भी शक है। पल्सर की खोज पी॰ऍस॰आर॰ बी१२५७+१२ को आलॅक्सान्डॅर वॉल्ष्टषान (Aleksander Wolszczan) नामक पोलिश खगोलशास्त्री ने १९९० में आरेसीबो रेडियो दूरबीन से ढूँढा था। यह अन्य पल्सरों की तरह तेज़ी से घूर्णन कर रहा है। हर मिनट में यह ९,६५० घुमाव पूरे कर लेता है, यानि हर ६.२२ मिलीसैकिंड में एक। पल्सर होने के नाते यह बहुत की घना है और अनुमानित किया जाता है कि यह सूरज के द्रव्यमान का १.५ गुना द्रव्यमान (मास) रखता है लेकिन इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का केवल ०.००००२ गुना है। इसकी आयु ३ अरब वर्ष अनुमानित की गई है। ग्रहीय मण्डल १९९२ में पहले वैज्ञानिकों को केवल दो ग्रहों के अस्तित्व के बारे में पता चला। उस समय सोच यह थी कि ग्रह केवल मुख्य अनुक्रम तारों के इर्द-गिर्द ही मिलेंगे। जब पल्सर के साथ ग्रह मिले तो खगोलशास्त्रियों में हैरानी हुई। अब वैज्ञानिकों का मानना है कि यहाँ ग्रह एक महानोवा विस्फोट या किसी क्वार्क नोवा के मलबे से बने हैं।http://adsabs.harvard.edu/abs/1993ASPC...36..149P Podsiadlowski, P. Planet Formation Scenarios Planets around pulsars; Proceedings of the Conference, California Inst. of Technology, Pasadena, Apr. 30-May 1, 1992 149-165 1993 1993ASPC...36..149P 17 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20071120060149/http://adsabs.harvard.edu/abs/1993ASPC...36..149P 20 नवंबर 2007 live Planets orbiting Quark Nova compact remnants 2003A&A...407L..51K astro-ph/0301574 10.1051/0004-6361:20030957 ग्रह इस प्रकार हैं:http://www.astro.psu.edu/users/alex/pulsar_planets.htm Pulsar Planets 17 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20051230112904/http://www.astro.psu.edu/users/alex/pulsar_planets.htm 30 दिसंबर 2005 dead 1992Natur.355..145W Wolszczan, A., Frail, D. A planetary system around the millisecond pulsar PSR1257 + 12 https://archive.org/details/sim_nature-uk_1992-01-09_355_6356/page/145 Nature (journal) 355 6356 145–147 1992 10.1038/355145a0 ए (A) - पृथ्वी के ०.०२ गुना द्रव्यमान वाला यह ग्रह लगभग हर २५.२६ दिनों में पल्सर कि परिक्रमा पूरी करता है। यह पल्सर के सब से समीप है। बी (B) - पृथ्वी के ४.३ गुना द्रव्यमान वाला यह ग्रह लगभग हर ६६.५४ दिनों में पल्सर कि परिक्रमा पूरी करता है। यह पल्सर से दूसरा सब से समीप है। सी (C) - पृथ्वी के ३.९ गुना द्रव्यमान वाला यह ग्रह लगभग हर ९८.२१ दिनों में पल्सर कि परिक्रमा पूरी करता है। यह पल्सर से तीसरा सब से समीप है। डी (D) - इस ग्रह के अस्तित्व का पक्का पता नहीं है लेकिन बहुत से खगोलशास्त्री विश्वास करते हैं कि यह मौजूद है। पृथ्वी के ०.०००४ गुना द्रव्यमान वाला, यानि यम (प्लूटो) के द्रव्यमान के २०% से भी कम वाला, यह ग्रह लगभग हर १,२५० दिनों में पल्सर कि परिक्रमा पूरी करता है।http://www.extrasolar.net/planettour.asp?StarCatId=pulsar&PlanetId=238 PSR 1257+12 d 17 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20120301210126/http://www.extrasolar.net/planettour.asp?StarCatId=pulsar&PlanetId=238 1 मार्च 2012 dead यह पल्सर से सब से दूर है। इन ग्रहों के आलावा वैज्ञानिकों को इस बात के भी कुछ प्रमाण मिले हैं कि शायद इस ग्रहीय मण्डल में एक क्षुद्रग्रह घेरा या काइपर घेरा मौजूद है। इन्हें भी देखें पल्सर ग़ैर-सौरीय ग्रह ग्रहीय मण्डल महानोवा सन्दर्भ 2 श्रेणी:पल्सर श्रेणी:तारे श्रेणी:बहिर्ग्रह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना