Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंजाब पुलिस (भारत)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंजाब पुलिस भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिम्मेदार संस्था है। पंजाब पुलिस का ध्येय और लक्ष्य अपराध रोकना, भारत के संविधान को अपने अधिकार क्षेत्र में लागू कराना, कानून व्यवस्था बनाए रखना व अपराधियों को कानून के दायरे में सजा दिलाना है। पंजाब पुलिस के वर्तमान प्रमुख सुरेश अरोड़ा हैं। सितम्बर 7, 2011 को पंजाब पुलिस ने प्रवासी भारतीयों के समस्याओं के समाधान के लिये वीडियो कॉंन्फ्रेंसिग की सुविधा शुरु की। == पंजाब पुलिस के चिह्न == == त्वरित ग्रामीण पुलिस प्रतिक्रिया सेवा == त्वरित ग्रामीण पुलिस प्रतिक्रिया सेवा उपलब्ध कराने वाला पंजाब भारत का पहला राज्य है जो ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी पीसीआर जैसी प्रतिक्रिया सेवाएँ उपलब्ध कराती है। १०० संख्या पर फोन करने पर कंप्यूटर समर्थित प्रेषण प्रणाली अपनाने के बाद पंजाब पुलिस के पास 289 चौपहिया और 724 जीपीएस युक्त मोटरसाइकिलें रवानगी के लिये उपलब्ध रहती हैं। == पंजाब राजमार्ग निगरानी == पंजाब पुलिस के पास जीपीएस खोजी और वाहन पंजीयन खोज प्रणाली जैसी कुछ आधुनिक मशीनें रहती हैं जिनकी मदद से वो राजमार्ग और सड़को पर आते जाते गाड़ियों की निगरानी करते हैं। == प्रशिक्षण केंद्र == पुलिस जवान प्रशिक्षण केंद्र पुलिस जवान प्रशिक्षण केंद्र (PRTC) उना मार्ग पर हिशियारपुर से १० किमी दूर जहाँ खेलाँ में स्थित है। यह पंजाब पुलिस अकादमी की अनुषंगी प्रशिक्षण केंद्र है। नवम्बर १९४७ से कार्यरत यह केंद्र बेहद पुराना और प्रँमुख प्रशिक्षण केंद्र है। कमांडो प्रशिक्षण केंद्र पंजाब पुलिस के पास पटियाला के किला बहादुरगढ़ में एक कमांडो प्रशिक्षण केंद्र भी है। == सशस्त्र बटालियन == पंजाब सशस्त्र पुलिस भारतीय रिज़र्व बटालियन पंजाब कमांडो पुलिस पंजाब सशस्त्र पुलिस का मुख्यालय जालंधर जबकि भारतीय रिज़र्व बटालियन संगरूर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर में स्थित है। पंजाब कमांडो पुलिस बहादुरगढ़ (पटियाला) और एसएएस नगर मोहाली में स्थित है। == सालगिरह == हर वर्ष, २१ अक्टूबर को पंजाब पुलिस अपना स्थापना दिवस मनाती है। == इन्हें भी देखें == उत्तर प्रदेश पुलिस गृह मंत्रालय, भारत सरकार पंजाब पुलिस Archived 2022-12-28 at the वेबैक मशीन == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == Official website