411 REFERENCE · Wikipedia
राहतगढ़ जलप्रपात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राहतगढ़ जलप्रपात भारत के मध्य प्रदेश प्रदेश मे स्थित एक जलप्रपात है।
thumb|right|300px|राहतगढ़ का सुंदर जलप्रपात
सागर-भोपाल मार्ग पर करीब ४० किमी दूर स्थित राहतगढ़ कस्बा वॉटरफॉल के कारण अब एक बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। प्राचीन काल में यह अपने कंगूरेदार दुर्ग, प्राचीर द्वारों, महल और मंदिरों-मस्जिदों के लिए प्रसिद्ध था। कालांतर में सब नष्ट होता चला गया और अब यहाँ दुर्ग के सिर्फ अवशेष बचे हैं।
बीना नदी के ऊँचे किनारे पर स्थित राहतगढ़ कस्बा पुरावशेषों के अनुसार ग्यारहवीं शताब्दी में परमारों के शासनकाल में बहुत अच्छी स्थिति में था। कस्बे से करीब ३ किमी दूर स्थित किले की बाहरी दीवारों में कभी बड़ी-बड़ी २६ मीनारें थीं। भीतर पहुँचने के लिए ५ बड़े दरवाजे थे। कालांतर में यहां हुई लड़ाइयों और देखरेख के अभाव में राहतगढ़ का वैभव अतीत की काली गुफा में दफन हो गया। सागर के स्थानीय निवासी वर्षा-ऋतु में यहाँ छुट्टी के दिन समय बिताने के लिए बड़ी संख्या में जाते हैं। शहर के आस-पास ऐसे स्थलों का अभाव होने के कारण यह पिकनिक मनाने का अत्यंत लोकप्रिय स्थान है। http://sagar.dailyhindinews.com/?page_id=20 राहतगढ़ किला और जल प्रपात ३ फरवरी २००९ डेली हिंदी न्यूज सागर 1 दिसंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221201224928/https://sagar.dailyhindinews.com/?page_id=20 dead
श्रेणी:सागर ज़िला
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जलप्रपात