Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूतोराना पठार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पुतोराना पठार का एक नज़ारा पुतोराना पठार (रूस: плато Путорана, प्लातो पुतोराना; अंग्रेज़ी: Putorana Plateau) या पुतोराना पहाड़ रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक ऊँचा पठार है। यह मध्य साइबेरियाई पठार के पश्चिमोत्तरी छोर पर तायमयिर प्रायद्वीप से दक्षिण में स्थित एक पहाड़ी इलाक़ा है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ १,७०० मीटर (५,६०० फ़ुट) ऊँचा कामेन पर्वत है। रूस का भौगोलिक केंद्र इस पठार पर स्थित विवि झील में पड़ता है। यहाँ ज़मीन के नीचे विश्व के सबसे बड़े निकल के खनिज भण्डार हैं। यहाँ आबादी कम होने से प्रकृति का राज है और दुनिया के सबसे बड़े रेनडियर झुण्ड भी यहीं पाए जाते हैं।Encyclopedia of the Arctic, Volume 3, Mark Nuttall, Routledge, 2005, ISBN 978-1-57958-439-9, ... The population of wild reindeer in the Taymyr Peninsula is the largest in Eurasia (up to 1,000000). ... Having completely adapted to the new environment in the Putorana reserve, their population increased so much that a number of ... इन्हें भी देखें मध्य साइबेरियाई पठार साइबेरिया रेनडियर निकल सन्दर्भ 2 श्रेणी:साइबेरिया श्रेणी:पठार श्रेणी:क्रस्नोयार्स्क क्राय श्रेणी:रूस श्रेणी:रूस के पठार