411 REFERENCE · Wikipedia
क्यूँ! हो गया ना...
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्यूँ! हो गया ना... क्यूँ! हो गया ना.jpg क्यूँ! हो गया ना... का पोस्टर बोनी कपूर समीर कार्णिक शंकर-एहसान-लॉय समीर कार्णिक राजेश सोनी विवेक ओबेरॉय मिलाप झवेरी विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय 11 अगस्त, 2004 भारत हिन्दी
क्यूँ! हो गया ना... 2004 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह फिल्म 11 अगस्त 2004 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इसको समीर कार्णिक ने निर्देशित किया और इसमें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल की पहली फिल्म थी, जिन्होंने ऐश्वर्या राय की दोस्त के रूप में एक छोटी सी भूमिका निभाई।बॉलीवुड में काजल अग्रवाल का सफर, 14 साल और सिर्फ 4 फिल्में! https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-kajal-agrawal-in-bollywood-14-years-4-films-1419267.html न्यूज़ 18 इंडिया 8 जनवरी 2019 17 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20190109012020/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-kajal-agrawal-in-bollywood-14-years-4-films-1419267.html 9 जनवरी 2019 dead
कहानी
दीया (ऐश्वर्या राय) बुद्धिमान विश्वविद्यालय की छात्रा है जो प्यार और शादी के बारे में अपने अलग विचार रखती है। वह अपना अधिकतर समय कूर्ग के एक अनाथालय में बिताती है। वो वहाँ रहने वाले बच्चों के साथ अपने "अंकल" (अमिताभ बच्चन) की मदद करती है। कहानी तब शुरू होती है जब दीया परीक्षा के लिए मुम्बई आती है। वहाँ वह अपने पिता के दोस्त के साथ रहती है, और उनके बेटे, अर्जुन (विवेक ओबेरॉय) से मिलती है। प्यार और जीवन के बारे में उसके विचार उससे पूरी तरह से अलग हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और अपने सभी तर्कों और बहसों के दौरान, वे जल्द ही प्यार में पड़ जाते हैं। दीया अपनी भावनाओं को व्यक्त करने लगती है, जबकि अर्जुन अनिच्छुक है और अपने सच्चे इरादों का खुलासा नहीं करता है। दीया को दिल टूटने का एहसास होता है।
दीया का दिल टोड़ने के बाद अर्जुन, दीया के साथ सामंजस्य स्थापित करने की उम्मीद में अनाथालय जाता है। वहाँ, वह दीया के लिए अपनी सच्ची भावनाओं का एहसास करता है, और उसको अपने प्यार के बारें में बताने के लिये उत्सुक होता है। यह पता चलता है कि दीया अब अपने बचपन के दोस्त, ईशान (सुनील शेट्टी) से शादी करने की योजना बना रही है। दीया और अर्जुन एक साथ अधिक समय बिताना शुरू करते हैं और एक बार फिर से अपने लिये भावनाएँ विकसित करते हैं। बाद में पता चलता है कि ईशान, दीया का केवल एक दोस्त है और नकली शादी अर्जुन को प्यार के बारे में सबक सिखाने के लिए अंकल द्वारा बनाई गई योजना थी।
मुख्य कलाकार
विवेक ओबेरॉय — अर्जुन खन्ना
ऐश्वर्या राय — दिया मल्होत्रा
अमिताभ बच्चन — राज चौहान
रति अग्निहोत्री — मीनाक्षी खन्ना
ओम पुरी — खन्ना
टिन्नू आनन्द — मल्होत्रा
गौरव गेरा — विनय
राहुल सिंह — बन्ना
अजीत आहुजा — मनु
सुनील शेट्टी — ईशान (विशेष भूमिका)
दीया मिर्ज़ा — प्रीति (विशेष भूमिका)
संगीत
गीत गायक जावेद अख्तर शंकर-एहसान-लॉय 32:30 प्यार में सौ उलझनें हैं विजय प्रकाश, शंकर महादेवन, महालक्ष्मी अय्यर, स्नेहा पंत 5:24 नो नो तुम किसी पे चेतन शाशितल, डोमिनिक सेरेजो, कुणाल गांजावाला, लॉय मेंडोंसा, शंकर महादेवन 3:59 आओ ना आओ ना साधना सरगम, उदित नारायण 6:26 वो बस मैं हूँ शान, सुनिधी चौहान 5:13 बात समझा करो शंकर महादेवन, जावेद अली, चेतन शाशितल 5:54 धीरे धीरे दिल में शंकर महादेवन 5:34
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम साधना सरगम ("आओ ना आओ ना") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0349703 क्यूँ! हो गया ना...
श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–एहसान–लॉय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में