411 REFERENCE · Wikipedia
जो बिछड़ गये
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दाएँ|जो बिचार गए पोस्टर
जो बिछड़ गए (उर्दू: جو بچھڑ گئے) पाकिस्तानी ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक है। इसकी कहानी कर्नल जेडआई फारुख की पुस्तक "बिछड़ गए" पर आधारित है। इस धारावाहिक का निर्देशन और निर्माण हैसम हुसैन ने अपने बैनर एच2 फ़िल्म्स के तहत किया है। इसकी कहानी अली मोइन ने लिखी है जिसमें उनकी सह-लेखिका मेहरीन आलम हैं। इसमें वहाज अली, माया अली और तल्हा चाहर प्रमुख अभिनय भूमिकाओं में हैं। धारावाहिक की कहानी का समय सन् 1970 और 1971 में रखा गया है। यह बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और ढ़ाका की मुक्ति के दौरान का समय है।रहमान मलिहा Actor Wahaj Ali is sticking to TV for now https://images.dawn.com/news/1188965 डॉन en 8 दिसम्बर 2021 इसका प्रसारण 12 दिसंबर 2021 को जियो एंटरटेनमेंट पर आरम्भ हुआ और साप्ताहिक रूप से प्रसारित किया गया।अब्दुल्लाह फ़रहीन Jo Bichar Gaye off to an impressive start https://cutacut.com/2021/12/13/jo-bichar-gaye-episode-1/ cutacut 13 दिसम्बर 2021 यह धारावाहिक 13 मार्च 2022 को 14 एपिसोड के साथ समाप्त हुआ।
कथानक
इसकी कथावस्तु बांग्लादेश की मुक्ति के समय पश्चिमी पाकिस्तान और आधुनिक बांग्लादेश के बीच राजनीतिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें 1970 से 1971 तक की काल्पनिक घटनाओं से संबंधित है।
कलाकार चयन और विकास
वहाज ने एक साक्षात्कार में माया के साथ अपनी आगामी परियोजना के बारे में बताया। इस धारावाहिक के साथ थिएटर अभिनेता तल्हा चहौर ने अपना टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय आरम्भ किया है। यह धारावाहिक कैंसर से ठीक होने के बाद नादिया जमील की वापसी है।
फ़िल्मांकन
इस धारावाहिक का फ़िल्मांकन लाहौर में कई जगहों पर हुआ, जिनमें मुख्य रूप से गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी ओल्ड कैंपस, नेशनल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स (एनसीए) और चंबा हाउस, लाहौर शामिल हैं। कुछ दृश्य गवर्नर हाउस, लाहौर में भी फिल्माए गए।
प्रसारण
धारावाहिक को मूल रूप से ग्रीन एंटरटेनमेंट पर जारी करने के लिए बनाया गया था, हालांकि नेटवर्क के विलंबित प्रमोचन के कारण ऐसा नहीं हो सका और परिणामस्वरूप धारावाहिक जियो एंटरटेनमेंट पर प्रसारित हुई। पहला और दूसरा टीज़र 8 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था।
प्रतिग्रह
इस धारावाहिक को इसके निष्पादन और पटकथा के कारण प्रशंसा मिली।मजिद हुरमत Jo Bichar Gaye: A masterclass in storytelling https://cutacut.com/2022/02/23/jo-bichar-gaye-drama/? cutacut 23 फरवरी 2022
डॉन के लिए एक समीक्षा में समालोचक हुसैन के पिछले ऐतिहासिक-काल नाटक के साथ इसकी तुलना करते हुए इसके निष्पक्ष दृष्टिकोण की प्रशंसा की, जिसमें कहा गया, "हैसम हुसैन के पिछले काम दास्तान की तरह, जो विभाजन पर केंद्रित था, जो बिछड़ गए में विजयी देशभक्ति या शैतानी चित्रण नहीं है।"हैदर सदाफ़ Jo Bichar Gaye illustrates how political idealism can quickly turn into conspiracy and murder https://images.dawn.com/news/1189238/ डॉन en 21 जनवरी 2022 द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के लिए एक समीक्षा में रूमी के रूप में वहाज अली के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। हालांकि, यह शो टेलीविजन रेटिंग या डिजिटल रेटिंग में सफल नहीं हुआ, लेकिन लोगों से अच्छी-खासी सराहना मिली।
संगीत
सभी गीत मुबाशिर हसन द्वारा लिखे गए हैं; सभी संगीत सिब्ते हसन द्वारा रचित हैं
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तानी नाट्य धारावाहिक