Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोथनबर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोथनबर्ग (अंग्रेजी : Gothenburg ; स्विडिश : Göteborg ; उच्चारण : [jœtəˈbɔrj] / योतबर्य) स्वीडन के कैटेगैट जिले में स्थित एक [ [बंरगाह]] है, जो यटा (Gota) नदी के तट पर मुहाने से आठ किमी भीतर स्थित है। सर्वप्रथम १६०३ ई. में चहारदीवारियों से घिरे हुए एक किले के रूप में, नगर का प्रादुर्भाव हुआ। किंतु डेनिस लोगों ने कालामार की लड़ाई में इसे नष्ट कर दिया। पुन: १६१९ ई. में गुस्तवस एदाल्फस ने नगर की नींव डाली। बंदरगाह का विकास १८वीं शताब्दी के अंत में हुआ जब इंग्लैंड के व्यापारियों ने यहाँ मछलियों का डिपो खोला। १८३२ ई. में यटा नहर तथा पश्चिम रेलवे खुल जाने से यहाँ का व्यापार तथा आबादी तीव्र गति से बढ़ी। गोथनबर्ग स्वीडन का प्रथम बंदरगाह तथा दूसरा प्रधान नगर है। १९२२ ई. से यह करमुक्त बंदरगाह हो गया है। यहाँ पानी का जहाज बनाने का बहुत बड़ा केंद्र है। सूती मिलें, रसायनक कागज, चमड़े, शराब तथा लकड़ी के बहुत से कारखाने हैं। नगर पूर्ण विकसित तथा आधुनिक ढंग का है जो प्रमुख शिक्षाकेंद्रों, व्यवसायों तथा धार्मिक संस्थाओं से परिपूर्ण है। Gothenburg-Panorama-20110911.jpg 2200px A panorama of central Gothenburg taken from Keillers park, facing south. From left to right: Göta älvbron, Skanskaskrapan, Barken Viking, Göteborgsoperan in front of Göteborgshjulet, Skansen Kronan, Oscar Fredrik Church, Masthugget Church, and Älvsborg Bridge श्रेणी:विश्व के नगर