411 REFERENCE · Wikipedia
फोनी बाओबाब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फोनी बाओबाबFony baobab Rubostipaanjajavycmichaelhogan.jpg 275px LR/lc IUCN2.3 पादप पुष्पी पादप (Angiosperms) युडिकॉट (Eudicots) ऐस्टरिड (Asterids) मैलवेलीस (Malvales) मैलवेसिए (Malvaceae) बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) ऐडनसोनिया (Adansonia) ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपाA. rubrostipa Adansonia rubrostipa झ़ुमेल व पेरिए, 1909
फोनी बाओबाब (Fony baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपा (Adansonia rubrostipa) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है। Baum D.A. 1995 A Systematic Revision of Adansonia (Bombacaceae) Annals of the Missouri Botanical Garden 82 3 440–471 10.2307/2399893 2399893 https://www.biodiversitylibrary.org/part/26714 https://www.tripsavvy.com/fun-facts-about-the-baobab-tree-1454374 The Baobab: Fun Facts About Africa's Tree of Life TripSavvy 20 अक्तूबर 2021 19 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210419000125/https://www.tripsavvy.com/fun-facts-about-the-baobab-tree-1454374 deadhttps://madagascar-tourisme.com/en/what-to-do/fauna-and-flora/baobab/ The baobab, a Malagasy tree
शारीरिक विवरण
ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपा वृक्ष आकार में बाओबाब की सबसे छोटी जाति है, और यह 5–20 मीटर (16–66 फुट) की ऊँचाई रखता है। तना बोतल के आकार का होता है और इसे अपनी लाल छाल के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। पेड़ पर नवम्बर से अप्रैल तक चलने वाली वर्षा ऋतु में पत्ते होते हैं लेकिन अन्य शुष्क महीनों में पेड़ से पत्ते झड़े हुए होते हैं। पत्तों का अंत 3-5 अंशों में बंटा होता है। इसके फूल की कलियाँ 16–28 सेमी (6.3–11.0 इंच) लम्बी और 1–2.5 सेमी (0.39–0.98 इंच) की हरी टहनियों के अंत पर होती हैं। फूलों की प्रजनन क्षमता केवल 15 घंटों तक रहती है। यह एक दिन संध्या के समय खिलते हैं और सुबह तक मुरझा जाते हैं। यह इतनी तेज़ी से खिलते हैं कि इन्हें मानव आँखों द्वारा खिलते हुए देखा जा सकता है। इनका परागण मुख्य रूप से लम्बी जिह्वा वाली कुछ स्थानीय पतंगा जातियों द्वारा करा जाता है। फल अक्तूबर-नवम्बर में पकने वाला होता है। इसका बाहरी खोल 4–5 मिमी मोटा और अंदरूनी गूदा शुष्क होता है, जिसमें राजमा के आकार बीज होते हैं। फल के बाहर लाल-भूरे रंग के घने बाल होते हैं।
इन्हें भी देखें
बाओबाब
तत्रस्थता
माडागास्कर
सन्दर्भ
श्रेणी:ऐडनसोनिया
श्रेणी:माडागास्कर के तत्रस्थ वनस्पति