411 REFERENCE · Wikipedia
जिगरठंडा (2014 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिगरठंडा 2014 की भारतीय तमिल भाषा की फ़िल्म है।फिल्म रिव्यू: एक्शन कॉमेडी बताकर प्रमोट की गई 'बच्चन पांडे' असल में कैसी है? https://www.thelallantop.com/entertainment/post/bachchhan-paandey-film-review-in-hindi-which-is-remake-of-2014-tamil-film-jigarthanda 3 जुलाई 2024 द लल्लनटॉप 19 मार्च 2022 hi इसे कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा और निर्देशित किया है और एस. कथिरेसन ने इसका निर्माण किया है। फ़िल्म में सिद्धार्थ, लक्ष्मी मेनन और बॉबी सिम्हा हैं। गेवेमिक यू. एरी छायाकार हैं जिन्होंने इस फ़िल्म से तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की। विवेक हर्षन संपादक हैं। जबकि संतोष नारायणन ने संगीत की रचना की है।
इस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। इसे 2006 की दक्षिण कोरियाई फ़िल्म ए डर्टी कार्निवल से प्रेरित बताया गया था। इसे कन्नड़ में इसी शीर्षक (2016) के साथ, तेलुगु में गड्डालकोंडा गणेश (2019) के रूप में और हिन्दी में बच्चन पांडे (2022) के रूप में बनाया गया था।साउथ की 6 सुपर-डुपर हिट फिल्में, जिनके हिंदी रीमेक भयंकर फ्लॉप साबित हुए https://www.thelallantop.com/entertainment/post/six-super-hit-south-films-including-jigarthanda-okkadu-vikram-vedha-kanchana-rx-100-whose-bollywood-remake-super-flop 3 जुलाई 2024 द लल्लनटॉप 28 फरवरी 2023 hiBachchhan Paandey: रिलीज से पहले देख सकते हैं बच्चन पांडे! जानें क्या है कोरिया कनेक्शन? https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/bachchhan-paandey-remake-of-this-tamil-movie-jigarthanda-gaddalakonda-ganesh-know-story-tmov-1430367-2022-03-17 3 जुलाई 2024 आज तक 17 मार्च 2022 hi
कहानी
कार्तिक सुब्रमणि (सिद्धार्थ) लघु फ़िल्म निर्माता है। वह फीचर फ़िल्म बनाने की इच्छा रखता है। वह एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भाग लेता है और सेमीफाइनल राउंड तक पहुँच जाता है। शो के दो जजों में में से एक फिल्म निर्देशक मुकिल शामिल है। वह कार्तिक के फिल्म निर्माण के प्रयास की आलोचना करता है, जबकि दूसरे जज एवं निर्माता सुंदर घोषणा करता है कि कार्तिक ने प्रतियोगियों में से सबसे अच्छी फिल्म बनाई है। हालाँकि मुकिल कार्तिक को प्रतियोगिता से बाहर कर देता है, लेकिन सुंदर कार्तिक को निर्देशक के रूप में लेकर एक फिल्म बनाने की पेशकश करता है।
अगले दिन, सुंदर इस बात से नाराज़ होता है कि कार्तिक ने उसकी बातों को गंभीरता से ले लिया और उससे मिलने आया है। वह उस स्क्रिप्ट में दिलचस्पी नहीं रखता है जिसे कार्तिक फिल्माना चाहता है। इसके बजाय वह उसको सुझाव देता है कि वह एक गैंगस्टर फिल्म बनाना चाहता है। कार्तिक इस सुझाव को गंभीरता से लेता है और एक गैंगस्टर के जीवन पर एक फिल्म बनाने का मन बना लेता है। अपने पत्रकार चाचा की मदद से, कार्तिक को मदुरै स्थित एक क्रूर गैंगस्टर "असॉल्ट" सेतु (बॉबी सिम्हा) के बारे में पता चलता है। वह निर्णय कर लेता है कि वह सेतु के जीवन पर एक फिल्म बनाएगा।
सन्दर्भ
श्रेणी:2014 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय अपराध कॉमेडी फिल्में