411 REFERENCE · Wikipedia
एनटीपीसी कहलगांव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एनटीपीसी कहलगांव (कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन) बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में स्थित है। बिजली संयंत्र एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में से एक है। बिजली संयंत्र के लिए कोयले को पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के राजमहल कोलफील्ड से भेजा जाता है। बिजली संयंत्र के लिए पानी का स्रोत गंगा नदी है।
== क्षमता ==
कहलगांव में एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्लांट का काम 1985 में शुरू हुआ था। मार्च 1992 में 210 मेगावाट क्षमतावाली पहली यूनिट का संचालन शुरू हुआ। धीरे-धीरे इसकी क्षमता में इज़ाफ़ा होता गया। संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता 2340 मेगावाट है। प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए रोजाना 35 हज़ार से 50 हज़ार टन कोयले का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी आपूर्ति झारखंड स्थित राजमहल कोल माइन से की जाती है। प्लांट से हर साल करीब 65 लाख टन फ्लाई ऐश निकलता है। फ्लाई ऐश में सिलिका, एल्युमिना, पारा और आयरन होते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
एनटीपीसी बाढ़
एनटीपीसी रामगुंडम
एनटीपीसी औरंगाबाद
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
एनटीपीसी कहलगांव