411 REFERENCE · Wikipedia
दक्षिण प्लाजा (गैलापागोस)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
right|250pxगैलापागोस द्वीपसमूह का द्वीप दक्षिण प्लाज़ा सांताक्रूज़ द्वीप के पूर्वी तट से कुछ दूरी पर स्थित एक छोटा सा द्वीप है, इसका क्षेत्रफल 0.13 वर्ग किलोमीटर (0.05 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 23 मीटर (75 फुट) है। दक्षिण प्लाज़ा का नाम ईक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति जनरल लिओनिडास प्लाज़ा के सम्मान में रखा गया है।
दक्षिण प्लाज़ा द्वीप का निर्माण समुद्र के नीचे हुए ज्वालामुखी विस्फोट से ऊपर उठते लावा से हुआ है। अपने छोटे आकार के बावजूद यह प्रजातियों की एक बड़ी संख्या का घर है और अपनी असाधारण वनस्पति के लिए प्रसिद्ध है। यही कारण है कि यह द्वीप आगंतुकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। दक्षिण प्लाज़ा की वनस्पति में ओपंशिया कैक्टस और सेसुवियम पौधे शामिल हैं जो लावा संरचनाओं के ऊपर बिछे एक लाल कालीन के समान प्रतीत होते हैं।
इसके खड़ी ढलानों पर विभिन्न पक्षियों को देखा जा सकता है जिनमें, लाल चोंच वाली रेखीय पक्षी के घोंसले और अबाबील-पुच्छ गल शामिल हैं। लेकिन सबसे अधिक आनंददायक अनुभव तो इन खड़ी चट्टानों के शिखर पर खड़ा होकर नीचे के दृश्य को निहारना और इन चट्टानों के आधार पर चहलकदमी करना है। सेसुवियम के पौधे मौसम के अनुसार अपनी रंगत बदलते हैं, जहाँ बरसात के मौसम में यह गहरे हरे रंग के होते हैं वहीं सूखे के मौसम में इनका रंग बदलकर नारंगी और बैंगनी हो जाता है। द्वीप पर एक बड़ी बस्ती स्थलीय गोहों की भी है। यह भूमध्य रेखा पर है।
सन्दर्भ