411 REFERENCE · Wikipedia
हाइल प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाइल ur حائل / Ha'il Saudi Arabia - Ha'il province locator.png हाइल १,०३,८८७ ५,२७,०३३ २००४ ५.०७ ज़िले ४ अरबी
हाइल प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह हाइल (ur منطقة حائل) कहते हैं, सउदी अरब के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के नज्द क्षेत्र में आता है और इसके उत्तर में अन-नफ़ूद का महान रेगिस्तान है।
इतिहास
हाइल प्रान्त के इलाक़े में हज़ारों साल से लोग बस रहें हैं। यहाँ बहुत सी पुरातन स्थल हैं और ऐसी लिपियों में लिखाईयाँ मिली हैं जिन्हें इतिहासकार सभी समझ नहीं पाए हैं।An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 105-106, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... Hail has been inhabited for thousands of years ... Scholars are still trying to decipher some of the unfamiliar scripts ... stronghold of the Al-Rashids, once the formidable enemies of the Al-Sauds ...
सउद राजवंश, जिसके नाम पर पूरे देश का नाम 'सउदी अरब' पड़ा है, सन् १७४४ से पूरे अरबी प्रायद्वीप पर अपना क़ब्ज़ा बनाने की कोशिश कर रहा था। हाइल क्षेत्र को उस समय 'जबल शम्मार' (Jebel Shammar, अर्थ:शम्मार पहाड़ियाँ) कहा जाता था और यहाँ शम्मार क़बीलों का ज़ोर था। १७७९ में सउदी जबल शम्मार क्षेत्र में पहुँच गए और यहाँ के नख़लिस्तानी (ओएसिस) क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया, जिनमें से हाइल शहर एक था। कुछ शम्मारी तो भागकर पास के महान नफ़ूद रेगिस्तान में छुप गए, जबकि कुछ ने सउदियों की अधीनता स्वीकार ली।Politics in An Arabian Oasis: The Rashidis of Saudi Arabia, Madawi Al Rasheed, pp. 35, I.B.Tauris, 1997, ISBN 978-1-86064-193-0, ... He organized an expedition against Jabal Shammar which fell under saudi domination in 1779 ... Shammar nomadic population retreated to the Great Nafud Desert and escaped control ... the southern Shammar, followed a different course ... occassionally collected the zakat from the Hail population and handed it to the Saudis ... आगे चलकर यहाँ से सउदी नियंत्रण हट गया और 'रशीद' परिवार का क़ब्ज़ा हो गया, जो सउदियों के कट्टर दुश्मन थे। अंत में १९२१ में ही जाकर यहाँ स्थाई सउदी नियंत्रण हुआ और यह क्षेत्र सउदी अरब का हिस्सा बना।
अर्थव्यवस्था
हाइल प्रान्त में कृषि मुख्य व्यवसाय है। यहाँ पारंपरिक रूप से अनाज और खजूर उगाए जाते हैं। सरकार ने यहाँ सिंचाई का प्रबंध किया है जिस से अब अन्य चीज़ें भी उगाई जाती हैं, जैसे कि फल और ज़ैतून (ओलिव)।
इन्हें भी देखें
नज्द
सउदी अरब के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हाइल प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त