411 REFERENCE · Wikipedia
जापान के क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|300px|जापान के क्षेत्र उत्तर-से-दक्षिण: होक्काइडो (लाल), तोहोकू (हरा), कान्तो (नीला), चूबु (खाक़ी), कानसाए (हल्का नीला), चूगोकु (हल्का हरा), शिकोकू (गुलाबी), क्यूशू (पीला)
जापान के क्षेत्र औपचारिक रूप से जापानी सरकार द्वारा परिभाषित नहीं किये गए हैं लेकिन परम्परानुसार आठ प्रदेश हैं जिन्हें जापान के उपभाग माना जाता है। शिक्षा की किताबों, मौसम की ख़बरों, आर्थिक मामलों और कई अन्य जगहों पर इन क्षेत्रों को इस्तेमाल किया जाता है। उत्तर से दक्षिण जापान के आठ क्षेत्र यह हैं -
होक्काइडो - होक्काइडो का द्वीप और आसपास के अन्य द्वीप इसमें आते हैं। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर सप्पोरो है।
तोहोकू - उत्तरी होन्शू द्वीप का इलाका इसमें आता है। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर सॅनदाए है।
कान्तो - पूर्वी होन्शू का इलाका। इस क्षेत्र का सब से बड़ा शहर टोक्यो है।
चुबू - मध्य होन्शू, जिसमें फूजी पर्वत भी शामिल है।
होकुरिकू - उत्तरपश्चिमी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर कानावाज़ा है।
कोशिनऍत्सु - उत्तरपूर्वी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर नीगाता है।
तोकाए - दक्षिणी चुबू, जिसका सबसे बड़ा शहर नागोया है।
कान्साइ - मध्य-पश्चिम होन्शू, जिसका सबसे बड़ा शहर ओसाका है। इस क्षेत्र को "किंकी" भी बुलाया जाता है।
चूगोकू - पश्चिमी होन्शू, जिसका सबसे बड़ा शहर हिरोशीमा है।
शिकोकू - शुकोकू का द्वीप, जिसका सबसे बड़ा शहर मात्सुयामा है।
क्यूशू - क्यूशू का द्वीप, जिसका सबसे बड़ा शहर फ़ुकुओका है।
रयुक्यु द्वीप, जिनमें ओकिनावा द्वीप समूह भी शामिल है।
हर क्षेत्र में कई प्रांत आते हैं, सिवाय होक्काइडो के जो समूचा एक ही प्रांत माना जाता है।
इन्हें भी देखें
जापान के प्रांत
जापान
श्रेणी:जापान के क्षेत्र
श्रेणी:जापान का भूगोल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना