Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

घर (1978 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

घर घर.jpg घर का पोस्टर एन॰ एन॰ सिप्पी मानिक चटर्जी राहुल देव बर्मन दिनेश ठाकुर विनोद मेहरा, रेखा 9 फरवरी, 1978 भारत हिन्दी घर 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन मानिक चटर्जी ने किया और इसमें विनोद मेहरा और रेखा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक युवा विवाहित जोड़े के बलात्कार के बाद के समय का मुकाबला दर्शाती है। संक्षेप विकास चन्द्रा (विनोद मेहरा) और आरती (रेखा) ने हाल ही में शादी की है, और वे अपने नए घर में चले जाते हैं। एक दिन वे एक स्थानीय सिनेमा में देर रात को फिल्म देखने के लिए निकल पड़ते हैं। आधी रात के बाद फिल्म समाप्त हो जाती है, और इस समय कोई टैक्सी नहीं मिलने के कारण, वे पैदल घर जाने का फैसला करते हैं। रास्ते में वे अचानक चार आदमियों से भिड़ जाते हैं, जो विकास के साथ मारपीट करते हैं, जिससे वह बेहोश हो जाता है और वो जबरन आरती को अपने साथ ले जाते हैं। जब विकास को होश आता है तो वह खुद को सिर के घाव के साथ अस्पताल में पाता है। उसे सूचित किया जाता है कि सामूहिक बलात्कार और मारपीट के बाद आरती उसी अस्पताल में है। यह घटना मीडिया में सुर्खियाँ बन जाती है, और अपने चुनाव अभियान के दौरान नेताओं द्वारा चर्चा का विषय भी है। इस घटना से विकास खुद को हतप्रभ महसूस करता है, और आगे क्या करना है, यह नहीं जानता। दूसरी ओर, आरती को गहरा आघात पहुँचा है, और अब वह किसी भी पुरुष पर भरोसा करने में असमर्थ है। अब यह दंपति एक गंभीर संकट का सामना कर रहा है जिससे प्रेमपूर्ण संबंध नहीं बनते हैं, और केवल एक चमत्कार ही उनके विवाहित जीवन में पुरानी चमक वापस ला सकता है। मुख्य कलाकार विनोद मेहरा — विकास चन्द्रा रेखा — आरती चन्द्रा प्रेमा नारायण — सीमा, आरती की दोस्त असित सेन — चटर्जी असरानी — पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश ठाकुर — डॉक्टर सी एस दुबे — बनवारी लालबहादुर विजू खोटे — हवलदार बच्चन सिंह अलंकार जोशी — रघु मदन पुरी — विकास के पिता संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन गुलज़ार बोतल से एक बात चली है आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी 3:29 तेरे बिना जिया जाये ना लता मंगेशकर 5:46 आजकल पाँव जमीन पर लता मंगेशकर 5:29 आप की आँखों में कुछ किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:09 फिर वही रात है ख्वाब की किशोर कुमार 4:28 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम दिनेश ठाकुर फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार रेखा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0077609 घर श्रेणी:1978 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में