Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हरोशियो वालपोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

The Right Honourable The Earl of Orford Horace Walpole.jpg Horace Walpole, 4th Earl of Orford Walpole by Joshua Reynolds 1756 National Portrait Gallery, collection London. Callington 1741 1754 Thomas Copleston (1741–1748)Edward Bacon (1748–1754) Thomas CoplestonIsaac le Heup Sewallis ShirleyJohn Sharpe Castle Rising 1754 1757 Thomas Howard The Lord LuxboroughThomas Howard Thomas HowardCharles Boone King's Lynn 1757 1768 Sir John Turner, 3rd Baronet Sir John Turner, 3rd BaronetHoratio Walpole (the elder) Sir John Turner, 3rd BaronetThomas Walpole 1717 9 24 y London, Great Britain 1797 3 2 1717 9 24 y Berkeley Square, London, Great Britain St Martin Churchyard,Norfolk, United Kingdom Horatio Walpole Whig Strawberry Hill, London Eton CollegeKing's College, Cambridge Author, politician Parents Robert Walpole and Catherine Shorter Horace Walpole signature.svg हरोशियो वालपोल (Horatio Walpole, 4th Earl of Orford ; १७१७ - १७९७ ई.) आंग्ल राजनीतिज्ञ, कला इतिहासकार, एवं साहित्यकार थे। Paul Langford http://www.oxforddnb.com/view/article/28596 Walpole, Horatio, fourth earl of Orford (1717–1797) Oxford Dictionary of National Biography Oxford University Press online edn May 2011 8 August 2011 इन्हें 'होरेस वालपोल' (Horace Walpole) भी कहा जाता है। वालपोल का जन्म २४ सितंबर, १७१७ को लन्दन में हुआ। इनकी शिक्षा ईटल और किंग्स कालेज, केंब्रिज में हुई। यहाँ पर इनकी मित्रता भावी साहित्यकार टामस ग्रे, रिचार्ड वेस्ट, टामस स्टर्न हेनरी, सैमूर कांन के और जार्ज आगस्टस सिलविन से हुई। ये मई, १७४१ में संसद् सदस्य निर्वाचित हुए, किंतु राजनीतिक जीवन की सफलता संतोषजनक न होने से इन्होंने संसद् से अवकाश ग्रहण कर लिया। अपने पिता के प्रभाव से इन्हें सरकारी नौकरी गई, जहाँ पर इन्होंने १७४५ से १७८४ तक कार्य किया। १७४७ में इन्होंने टामस नदी के किनारे 'विला ऑव स्टेवैरी हिल' क्रय किया, और यहाँ पर एक मुद्रणालय स्थापित किया, जिसका नाम अफीसीना आरब्बटीयना रखा। इस मुद्रणालय से इनकी बहुत सी रचनाओं के प्रथम संस्करण प्रकाशित हुए। यह आजीवन गठिया के रोग से पीड़ित रहे। २ मार्च, १७९७ को अविवाहित ही इनका देहान्त हो गया। कृतियाँ इनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं : कांसिल ऑव आंटरांटो (१७६४) एक प्रकार का रोमांचकारी उपन्यास है। हिस्टोरिक डाउट औन दी लाइफ ऐंड रेन ऑव किंग रिचर्ड दी थर्ड (१७६०) इनकी पहली कृति है, जिसमें अनुसंधान और ऐतिहासिक तथ्यों द्वारा राजा रिचार्ड के कुख्यात चरित्र को ठीक ठीक समझाया गया है। दी मिस्टीरियस मदर (१७६८) इनका दु:खांत उपन्यास है। एनैक्डोट्स ऑव पेंटिंग इन इंगलैंड (१७६२ से ७१ तक) आंग्ल चित्रकला की अभूतपूर्व पुस्तक है। ये अपनी दैनिकी में आंग्ल राजनीति की मुख्य घटनाएँ लिखा करते थे। उनका इनकी मृत्यु के पश्चात् संपादन हुआ। ये पत्रों के कुशल लेखक थे। इनकी गणना आंग्ल भाषा के स्वतंत्र पत्रलेखकों में होती है। सन्दर्भ श्रेणी:अंग्रेजी साहित्यकार