411 REFERENCE · Wikipedia
शुक्रवार 13वीं तिथि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|upright=0.8|13वीं तिथि का शुक्रवार एक कैलेंडर पर अंकित है
13वीं तिथि के शुक्रवार को पश्चिमी संस्कृति के अंधविश्वासों में एक अशुभ दिन माना जाता है। यह तब होता है जब ग्रेगोरियन कैलेंडर में महीने का 13वां दिन शुक्रवार को पड़ता है। यह घटना हर साल कम से कम एक बार होती है, लेकिन एक ही वर्ष में तीन बार तक हो सकती है। उदाहरण के लिए, सन् 2015 में फरवरी, मार्च और नवंबर महीनों की 13वीं तिथि को शुक्रवार था, जो सन् 2026 में फिर से होगा। सन् 2017 से 2020 तक दो महीनों की 13वीं तिथि को शुक्रवार था, जैसा कि सन् 2023 में भी हुआ था। सन् 2016, 2021 और 2022 में केवल एक महीने की 13वीं तिथि को शुक्रवार था, जैसा कि सन् 2025, 2027 और 2028 में भी होगा। सन् 2024 के सितंबर और दिसंबर महीने की 13वीं तिथि को शुक्रवार होगा।When is Friday the 13th? १३वीं तिथि को शुक्रवार कब है? https://www.timeanddate.com/calendar/weekday-friday-13 टाइम एंड डेट en 20 जुलाई 2024
किसी माह की 13वीं तिथि को शुक्रवार तभी होगा जब पहली तिथि को रविवार हो।
इतिहास
अशुभ संख्या 13
संख्या "13" की अशुभ प्रकृति के बारे में एक नॉर्स मिथक है। इस मिथक के अनुसार 12 देवता वैलहेला में रात्रिभोज के लिए इकट्ठा हुए थे। शरारती देवता लोकी, जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था, 13वें अतिथि के रूप में वहाँ पहुंचते हैं। लोकी होडर के लिए तीर की व्यवस्था की जिससे बाल्डर मारा जा सके। उस तीर से बाल्डर की मृत्यु हो जाती है और पूरी पृथ्वी अंधकारमय हो जाती है। नॉर्स पौराणिक कथाओं में इस घटना के कारण संख्या 13 को अशुभ माना जाने लगा।जॉन रोच Friday the 13th Superstitions Rooted in Bible and More १३वीं तिथि के शुक्रवार के अंधविश्वास बाइबिल और अधिक से जुड़े हैं https://www.nationalgeographic.com/news/2011/5/110513-friday-the-13th-superstitions-triskaidekaphobia/ नेशनल जियोग्राफिक 20 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20191009112626/https://www.nationalgeographic.com/news/2011/5/110513-friday-the-13th-superstitions-triskaidekaphobia/ 9 अक्टूबर 2019 enशॉन हचिंसन Why is Friday the 13th Considered Unlucky? १३वीं तिथि को शुक्रवार का होना अशुभ क्यों माना जाता है? https://www.mentalfloss.com/article/52696/why-friday-13th-considered-unlucky मेंटल फ्लोस en 20 जुलाई 2024
ईसाई मत
thumb|right|upright=1.1|लिओनार्दो दा विंची द्वारा निर्मित अंतिम भोज
ईसाई मान्यता अनुसार गुड फ्राइडे के दिन यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के एक रात पहले मांण्डी थर्सडे की 13 तारीख को अंतिम भोज के समय भोजन कक्ष में 13 व्यक्ति मौजूद थे।स्टुअर्ट वाइस Why we fear Friday the 13th १३वीं तिथि को शुक्रवार से हम क्यों डरते हैं https://www.cnn.com/2016/05/12/health/why-we-fear-friday-13th/index.html सीएनएन 20 जुलाई 2024 en https://web.archive.org/web/20210414081425/https://www.cnn.com/2016/05/12/health/why-we-fear-friday-13th/index.html 14 अप्रैल 2021
सन्दर्भ
श्रेणी:अंधविश्वास
श्रेणी:पश्चिमी संस्कृति