411 REFERENCE · Wikipedia
७, लोक कल्याण मार्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
India New Delhi दिल्ली में ७ लोक कल्याण मार्ग की अवस्थिति Prime Minister of Bharat, Shri Narendra Damodardas Modi welcomes VP JD Vance and his family to 7, LKM.jpg संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 21 अप्रैल 2025 को अपनी परिवार के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर भेंट की 28 36 N 77 12 E region:IN-DL inline,title नई दिल्ली भारत नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री 1980 y संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 21 अप्रैल 2025 को अपनी परिवार के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर भेंट की
७ लोक कल्याण मार्ग(पूर्वतः "७ रेस कोर्स रोड"), जिसका आधिकारिक नाम, पंचवटी है, लटियन की दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित एक पता है, जोकि १९९० से भारत के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है। इसमें प्रधानमंत्री का निजी आवासीय क्षेत्र, कार्यगृह, सभागृह एवं अतिथिशाला स्थित हैं।
परिचय एवं सुरक्षा
thumb|right|250px|अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी अर्धांगिनी, मिशेल ओबामा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और महौदय गुरशरण कौर द्वारा आयोजित राजकीय भोज का आनंद लेते हुए
thumb|right|250px|७, रेस कोर्स रोड के बंगले के बाहर, अपने कुछ अन्य साथियों के साथ, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी, वर्ष १९८८
नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित यह संपत्ति १२ एकर की भूमि पर फैली हुई है, जिसमें कुल पाँच बंगले शामिल हैं। कुल मिला कर, इन पाँच भवनों, बगीचों तथा कुछ अन्य सामरिक संरचनाओं का यह समुच्च, भारतीय प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास तथा प्रमुख कार्यगार है।मोदी का 7 RCR में प्रवेश https://web.archive.org/web/20160912114324/http://timesofindia.indiatimes.com/india/Modi-to-shift-to-7-RCR-on-Monday-night/articleshow/35610636.cms 12 सितंबर 2016 , द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया इस संपत्ति में प्रधानमंत्री का निजी आवासीय क्षेत्र, कार्यगृह, सभागृह एवं अतिथिशाला स्थित हैं। यहाँ निवास करने वाले प्रथम् प्रधानमंत्री, राजीव गांधी थे। भारत के सप्तम् प्रधानमंत्री एवं राजीव गांधी के उत्तराधिकारी, प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने पहली बार इसे स्वयँ एवं भविष्य के प्रधानमंत्रियों के लिए आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास निर्दिष्ट किया था।7 RCR के निकट के मेट्रो स्टेशन बंद http://articles.economictimes.indiatimes.com/2011-08-26/news/29931886_1_metro-stations-udyog-bhawan-7race-course-road Economic Times Aug 26, 2011 30 नवंबर 2016 https://archive.today/20120701155845/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2011-08-26/news/29931886_1_metro-stations-udyog-bhawan-7race-course-road 1 जुलाई 2012 live
अमूमन प्रधानमंत्रीगण अपने सारे आधिकारिक और राजनैतिक बैठकें यहीं किया करते हैं, हालाँकि, प्रधानमंत्री का मूल कार्यालय रायसीना की पहाड़ी पर स्थित, केंद्रीय सचिवालय में अवस्थित है, परंतु पंचवटी में भी प्रधानमंत्री के लिए एक कार्यगृह एवं सभागृह विद्यमान है, जहाँ प्रधानमंत्री यहीं रहते हुए अपने कार्यों का निर्वाह कर सकते हैं।http://sify.com/news/pm-chairing-meeting-on-cwg-news-national-kiosEdgbdhd.html cwg के विषय पर प्रधानमंत्री आवास में बैठक Sify.com 2010-08-14 30 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20171112022834/http://www.sify.com/news/pm-chairing-meeting-on-cwg-news-national-kiosEdgbdhd.html 12 नवंबर 2017 dead Matherani recalled; Cong core group meets http://www.tribuneindia.com/2005/20051203/main2.htm The Tribune December 3, 2005 30 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160304002341/http://www.tribuneindia.com/2005/20051203/main2.htm 4 मार्च 2016 live यह एक अतितीव्र-सुरक्षा क्षेत्र है और हर क्षण विशेष सुरक्षा दल के पहरे में रहता है। साधारण जनमानस का प्रवेश यहाँ पूर्णतः निषेध होता है। लोक कल्याण मार्ग का नाम पूर्वतः रेस कोर्स रोड था। सितंबर २०१६ में इसके नाम को परिवर्तित कर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था, जिसके बाद इसका वर्त्तमान पता ७ लोक कल्याण मार्ग होगया।रेस कोर्स रोड अब इतिहास है-, एनडीटीवी https://web.archive.org/web/20161220225854/http://www.ndtv.com/india-news/race-course-road-where-prime-minister-lives-renamed-lok-kalyan-marg-1464691 20 दिसंबर 2016 , ७ रेस कोर्स रोड का नाम परिवर्तन
इन्हें भी देखें
भारत के प्रधानमंत्री
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
विशेष सुरक्षा दल
तीन मूर्ति भवन
एयर इण्डिया वन
सन्दर्भ
3
आधिकारिक जानकारी
प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट
श्रेणी:दिल्ली के आधिकारिक निवास
श्रेणी:आधिकारिक निवास
श्रेणी:भारत के प्रधानमंत्री