411 REFERENCE · Wikipedia
महान विभाजक पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महान विभाजक पर्वतमालाGreat Dividing Range The great dividing range.jpg 250px महान विभाजक पर्वतमाला का एक दृश्य पूर्वी ऊच्चभूमिEastern Highlands ऑस्ट्रेलिया कोज़ीओस्को पर्वत २,२२८ मीटर 36 27 21.53 S 148 15 48 E
महान विभाजक पर्वतमाला (अंग्रेज़ी: Great Dividing Range, ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज) या पूर्वी ऊच्चभूमि (Eastern Highlands, ईस्टर्न हाएलैन्ड्ज़) ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला है और दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी ग़ैर-समुद्री पर्वतमाला है। यह पूर्वोत्तर क्वीन्ज़लैंड राज्य के तट से परे स्थित डाउअन द्वीप से लेकर दक्षिण दिशा में ३,५०० किमी तक न्यू साउथ वेल्ज़ और विक्टोरिया राज्यों तक चलती है। महान विभजक पर्वतमाला की चौड़ाई भिन्न स्थानों में १५० किमी से ३०० किमी के बीच है। ऑस्ट्रेलिया की कई नदियाँ इसी पर्वतमाला से उत्पन्न होती हैं, जिसमें डारलिंग नदी भी शामिल है।Rivers and Streams, John P. Rafferty, pp. 214, The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 9781615304110, ... The Darling River is the longest member of the Murray–Darling river system in Australia. It rises in several headstreams in the Great Dividing Range (Eastern Highlands), near the New South Wales ... इसकी कई उपशृंखलाएँ हैं, जिनमें स्नोई पहाड़ियाँ (Snowy Mountains) एक है। ऑस्ट्रेलिया का सबसे बुलन्द पहाड़, २,२२८ मीटर ऊँचा कोज़ीओस्को पर्वत (Mount Kosciuszko), इसी स्नोई शृंखला में स्थित है।Australia 2009: Fodor's travel guides, pp. 114, Random House LLC, 2009, ISBN 9781400006984, ... a chain of low mountains known as the Great Dividing Range, which tops off at about 7,300 feet in the Snowy Mountains in the state's far south ...
इन्हें भी देखें
डारलिंग नदी
स्नोई पहाड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के पर्वत
*