Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दमादम!

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दमादम 3.5 c 2011 हिन्दी भारत 122 मिनट्स y 2011 10 27 एचआर मुसिक लिमिटेड Damadamm.jpg हिमेश रेशमियासचिन गुप्ता हिमेश रेशमियासोनल सहगलपूर्बी जोशी सुब्रत सिन्हा हिमेश रेशमिया स्वप्ना वाघमारे जोशी नाटकीय रिलीज पोस्टर 7.25 c 2011 दमादम!, 2011 की भारतीय हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है, जिसे स्वप्ना वाघमारे जोशी ने निर्देशित किया है। फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ सोनल सहगल और पूर्वी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हिमेश फ़िल्म के निर्माता भी है। हिमेश ने इस फ़िल्म में एक पटकथा लेखक की भूमिका निभाई हैं, जो अपनी प्रेमिका से तंग आ जाता है, जो हमेशा उस पर शक करती है। 27 अक्टूबर 2011 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली। पटकथा दमादम एक लेखक समीर (हिमेश रेशमिया) के जीवन के बारे में है, जो भारतीय फिल्मों के लिए पटकथा लिखते हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी गर्लफ्रेंड शिखा (पूर्बी जोशी) के साथ काम करते हैं। शिखा समीर पर पूरी तरह से हावी है, और हर समय उस पर शक करती है। एक अपनियता के कारण, समीर उसे छोड भी नहीं सकता है। उसे समझ ही नहीं आता कि शिखा के संदेह से कैसे छुटकारा पाया जाए, तभी एक दिन पूर्बी अपने परिवार के किसी रिश्तेदार की शादी के लिए कुछ हफ्तों के लिए चली जाती है, और समीर को खुली आजादी मिल जाती है। एक दिन, उसके कार्यालय में एक नई लड़की, संजना (सोनल सहगल) के साथ उसका मिलना होता है और उन दोनों को पहली नजर में प्यार हो जाता है। फिर दोनों को एक फिल्म का काम सौंपा जाता है, लेकिन समीर सावधान रहता है, क्योंकि संजना उसके बॉस की छोटी बहन होती है। एक साथ काम करते हुए समीर और संजना में प्यार होने लगता है। इस दौरान समीर शिखा के फोन कॉल्स को भी नजरअंदाज करने लगता है। तंग आकर, शिखा घर वापस आती है, जब वह देखती है कि समीर और संजना के बीच 15 दिनों में करीबी आ गई है, जिससे उसे ईर्ष्या होने लगती है, जिससे उसकी समीर के साथ बहस हो जाती है और दोनों अलग हो जाते हैं। उसके बाद उसका बॉस समीर और संजना की शादी का इंतजाम करता है, वहीं शिखा भी समीर का दोस्त बन कर रहना चालू कर देती है। लेकिन शादी से पहले समीर को एहसास होता है कि वह शिखा से सच्चा प्यार करता है और उसके बिना नहीं रह सकता, इसलिए वह संजना से शादी तोड़ देता है। जिससे नाराज हो, उसका मालिक उसे बर्खास्त करने की धमकी देता है, जिसका समीर जवाब देता है कि वह अपने काम के बजाय अपनी प्रेमिका शिखा चुनेगा। समीर शिखा को उसे एक और मौका देने के लिए मनाता है। बाद में बॉस समीर और शिखा दोनों को फिर बहाल कर देता हैं और यहां तक कि उनके लिये एक पार्टी भी देता हैं। कलाकार हिमेश रेशमिया - समीर "सैम" / बाबू के रूप में पूर्बी जोशी - शिखा के रूप में सोनल सहगल - संजना के रूप में राजेश खट्टर - समीर के बॉस / संजना के भाई के रूप में लिली पटेल - लिली चाची के रूप में प्रतिक्रिया बॉलीवुड हंगामा के तरण आदर्श फ़िल्म के बारे में लिखा की, "कुल मिलाकर, दमादम खराब नहीं है, लेकिन यह अच्छी भी नहीं है।"http://www.bollywoodhungama.com/movies/review/14212/index.html Hindi Movies Bollywood Movies New Hindi Movies - Bollywood Hungama 5 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20111202011327/http://www.bollywoodhungama.com/movies/review/14212/index.html 2 दिसंबर 2011 live हिंदुस्तान टाइम्स के मयंक शेखर ने कहा, "इस फिल्म की वास्तव में एक अच्छी पटकथा है"http://www.hindustantimes.com/News-Feed/reviews/Mayank-Shekhar-s-review-Damadamm/Article1-762144.aspx संग्रहीत प्रति 5 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20111030023013/http://www.hindustantimes.com/News-Feed/reviews/Mayank-Shekhar-s-review-Damadamm/Article1-762144.aspx 30 अक्तूबर 2011 live बॉक्स ऑफिस फिल्म ने धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत की थी और पहले सप्ताह में 40 मिलियन रु की नेट कमाई की। पहले दिन का कलेक्शन 5 लाख रुपये के आसपास था। उसी सप्ताह एक और फ़िल्म रा.वन की मजबूत दावेदारी होने के बावजूद दमदम! टिकट काउंटर पर मजबूत रही थी। ध्वनि फिल्म के मूल गीत-संगीत को रेशमिया और सचिन गुप्ता ने संगीतबद्ध किया है, जबकि गीत के बोल समीर, सचिन गुप्ता Sachin Gupta on Twitter: "Arjun I tweeted about it yesterday too.. The lyrics are mine :) "@arjunKR: bro please confirm who wrote lyrics for #bhooljaaun ? is it HR?"" और शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए हैं। बॉलीवुड हँगामा के अनुसार दमादम! 2011 के शीर्ष 11 साउंडट्रैक में से एक था।Top 11 soundtracks of 2011 - Bollywood Hungama गाना गायक/गायिका अवधि दमादम हिमेश रेशमिया, विनित सिंह, आलमगीर खान, पलक मुच्छल, शबाब साबरी, सबीना शेख, रुबीना शेख और पुन्नू बराड़ 5:54 उमराव जान हिमेश रेशमिया और पूर्बी जोशी 4:12 आजा वे हिमेश रेशमिया 2:46 मधुशाला हिमेश रेशमिया और अदिति सिंह शर्मा 4:50 यूं तो मेरा दिल हिमेश रेशमिया और साधना सरगम 2:58 हुम तुम हिमेश रेशमिया और वैशाली म्हादे 5:49 तेरे बीना हिमेश रेशमिया 5:57 आई नीड माय स्पेस हिमेश रेशमिया 5:04 मैंगो हिमेश रेशमिया और अदिति सिंह शर्मा 3:40 भूल जाऊ हिमेश रेशमिया और सचिन गुप्ता 4:09 होम मीडिया 3 दिसंबर 2011 को इसकी डीवीडी रिलीज़ से ठीक एक सप्ताह पहले, कलर्स पर दुनिया भर में इसका प्रीमियर हुआ था। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1503640 Ishq Unplugged श्रेणी:2011 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्में