Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रियंका बोस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रियंका बोस Image_Of_Actress_Priyanka_Bose.jpg दिल्ली, भारत भारतीय अभिनेत्री 2007 - वर्तमान प्रियंका बोस एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो फिल्मों के अलावा स्टेज में भी सक्रिय हैं। इन्हें अच्छी तरह इनके इटालियन फिल्म गंगोर में अपनी भूमिका के कारण जाना जाता है। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत छोटे किरदार निभाने से की थी, उनकी ये फिल्में लव सेक्स और धोखा, सॉरी भाई, जॉनी गद्दार और गुजारिश है। इन्हें पहली बार मुख्य भूमिका में काम इटालियन निर्देशक, इटालो स्पिनेली ने 2010 में दिया था। इस फिल्म में अपने अभिनय के कारण इन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली और इस फिल्म के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। करियर प्रियंका ने मुख्य भूमिका के साथ फिल्म में काम इतालवी फिल्म निर्देशक इटलो स्पिनेल्ली की निर्देशित फिल्म गंगोर (2010) से शुरू किया, जो भारतीय लेखिका महास्वेता देवी की चोली के पीछे नामक छोटी कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में इनके अभिनय के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और फिल्म को कई अन्य पुरस्कार न्यू जर्सी इंडिपेंडेंट साउथ एशियन फिल्म उत्सव में प्राप्त हुआ। इस फिल्म में अभिनय से इन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान मिल गई। 2013 में ये कई विज्ञापनों में दिखाई दी, जिसमें तनिष्क का आभूषणों वाला विज्ञापन भी था। ये कोंकना सेन शर्मा के साथ बंगाली फिल्म शून्यो अवंको में मुख्य भूमिका के साथ काम कर रही थी, जिसका निर्देशन गौतम घोष ने किया था। इनकी अगली फिल्म गुलाब गैंग थी, जिसमें ये माधुरी दीक्षित और जुही चावला के साथ नज़र आ रही थी।http://openbeast.com/5521 Gangor – Priyanka Bose Open Beast 24 July 2015 https://web.archive.org/web/20150724164252/http://openbeast.com/5521 24 जुलाई 2015 dead प्रियंका ने गर्त डेविस की निर्देशित फिल्म लायन में निकोल किडमैन, नवजूद्दीन सिद्दीकी और देव पटेल के साथ काम किया।https://variety.com/2015/film/news/nicole-kidman-dev-patel-to-roar-in-india-set-survival-tale-lion-1201405538/ Nicole Kidman, Dev Patel to Roar in India-set Survival Tale 'Lion' Variety 14 January 2015 24 July 2015 https://web.archive.org/web/20150724172040/http://variety.com/2015/film/news/nicole-kidman-dev-patel-to-roar-in-india-set-survival-tale-lion-1201405538/ 24 जुलाई 2015 live इन्होंने अपनी एक निर्माण कंपनी भी बनाई, जिसका नाम इन्होंने पापीपेट पिक्चर्स रखा, जो कुछ छोटे फिल्म और म्यूजिक वीडियो का निर्माण करती है। 2016 में इन्होंने भलचन्द्र कदम और उषा नाईक के साथ वाली मराठी भाषा में बनी फिल्म हाफ टिकट में भी काम किया, जो तमिल भाषा में बनी काका मुट्टाई का रीमेक थी। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 3140757 श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री श्रेणी:भारतीय मॉडल श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री