411 REFERENCE · Wikipedia
बाह्यमार्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|भारत में हैदराबाद को बाइपास करने वाला नरसिंही बाह्यमार्ग
बाह्यमार्ग या बाइपास (bypass) ऐसी सड़क या राजमार्ग होता है जो किसी शहर, गाँव या अन्य क्षेत्र के अन्दर से जाने कि बजाय मुड़कर उसके बाहरी क्षेत्र से गुज़र जाय। अक्सर शहरों में वाहनों का ट्रैफ़िक भारी होता है और जन व स्थापत्य के कारण परिवहन की गति धीमी होती है। इन अड़चनों से बचने के लिए बाह्यमार्ग बनाए जाते हैं। अक्सर मुख्य मार्ग शहर के भीतर से गुज़रता है जबकि बाह्यमार्ग के प्रयोग से जिन वाहनों को उस शहर में न जाना हो वह बाह्यमार्ग के प्रयोग से तेज़ गति पर अपने गंतव्य की ओर जाते रहते हैं। इसमें शहर को भी लाभ होता है, क्योंकि शोर, प्रदूषण, दुर्घटनाएँ और घनत्व बढ़ाने वाले ट्रैफ़िक का कुछ अंश, शहर के अंदर प्रवेश न कर के, बाहर से ही निकल जाता है।"Dixie Highway: Road Building and the Making of the Modern South, 1900-1930," Tammy Ingram, UNC Press Books, 2014, ISBN 9781469612980"Houston Freeways: A Historical and Visual Journey," Erik Slotboom, O.F. Slotboom, 2003, ISBN 9780974160535
इन्हें भी देखें
शाखा मार्ग
राजमार्ग
सन्दर्भ
श्रेणी:प्रकारानुसार सड़कें
*