Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वार्प इंजन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|वार्प इंजन से चलने वाला काल्पनिक यान अपने इर्द-गिर्द दिक्-काल मरोड़ता है लेकिन स्वयं साधारण दिक्-काल में स्थित होता है वार्प इंजन (warp drive) एक काल्पनिक इंजन है जिसके ज़रिये किसी तारायान को प्रकाश-से-तेज़ गतियों पर चलाया जा सके। सामान्य सापेक्षता सिद्धांत किसी भी वस्तु को साधारण दिक्-काल (स्पेसटाइम) में प्रकाश की गति से तेज़ जाने की अनुमति नहीं देता। 'वार्प' शब्द का मतलब 'मरोड़' होता है और काल्पनिक वार्प इंजन में दिक्-काल को मरोड़ने का विचार रखा जाता है। इस मरोड़े हुए दिक्-काल में यान प्रकाश की गति से कम भी चले तो भी जहाँ तक साधारण दिक्-काल का प्रशन है उसके अनुसार वह प्रकाश की गति से कहीं तेज़ वेग पर चल सकता है। वार्प इंजन की अवधारणा को बहुत सी विज्ञान कथा की कहानी, उपन्यासों और फ़िल्मों में प्रयोग किया जाता है। इनमें स्टार वार्स, स्टार ट्रेक, इत्यादि शामिल हैं।Field Propulsion System for Space Travel: Physics of Non-Conventional Propulsion Methods for Interstellar Travel, Yoshinari Minami, pp. 58, Bentham Science Publishers, 2011, ISBN 978-1-60805-270-7, ... Warp drive is a faster-than-light (FTL) propulsion system in the universe of many science fiction settings, most notably including Star Trek ... The idea of warping space as a means of propulsion has enjoyed theoretical study by physicists such as Alcubierre ... वास्तविक भौतिकी में भी कुछ आल्कुबियेर​ इंजन जैसे प्रस्ताव हैं जिनमें दिक्-काल को मरोड़कर प्रकाश की गति से तेज़ जाने के बारे में सोचा गया है हालांकि विज्ञान के वर्तमान स्तर पर ऐसा कुछ संभव नहीं है। इन्हें भी देखें सामान्य सापेक्षता आल्कुबियेर​ इंजन सन्दर्भ 2 श्रेणी:सामान्य आपेक्षिकता श्रेणी:विज्ञान कथा *