Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हैलिमीडी (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

200px|right|thumb|वरुण की परिक्रमा करते हुए हैलिमीडी की धुंधली से तीन तस्वीरें हैलिमीडी सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण का एक उपग्रह है। यह वरुण के उपग्रहों में एक बाहरी कक्षा में परिक्रमा करने वाला उपग्रह माना जाता है। हैलिमीडी का औसत व्यास लगभग ६२ किमी है और इसका अकार बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इस उपग्रह का रंग भूरा प्रतीत होता है। यह उपग्रह वरुण की घूमने की दिशा से उलटी दिशा में परिक्रमा करता है, जिसे भौतिकी में प्रतिगामी चाल कहते हैं। हैलिमीडी का रंग वरुण के एक अन्य उपग्रह नियरीड से बहुत मिलता-जुलता है, जिस से कुछ वैज्ञानिक अनुमान लगते हैं के शायद अतीत में कभी नियरीड की किसी और वास्तु से टक्कर हुई हो और हैलिमीडी उसका ही एक टूटा हुआ अंश हो।T. Grav, M. Holman, W. Fraser 2004 Photometry of Irregular Satellites of Uranus and Neptune Astrophysical Journal Letters 613 1 L77–L80 10.1086/424997 astro-ph/0405605 2004ApJ...613L..77G अन्य भाषाओँ में हैलिमीडी को अंग्रेज़ी में "Halimede" कहते हैं। इन्हें भी देखें वरुण के प्राकृतिक उपग्रह वरुण (ग्रह) ट्राइटन (उपग्रह) नियरीड (उपग्रह) सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:वरुण के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना