411 REFERENCE · Wikipedia
सिल्यूरियाई कल्प
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिल्यूरियन (Silurian) एक भूगर्भीय युग एवं प्रणाली का नाम है जो ऑडोविशन कल्प के अन्त (लगभग 443.4 ± 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व) से आरम्भ होकर डिवोनी कल्प के आरम्भ तक (लगभग 419.2 ± 3.2 मिलियन वर्ष पूर्व) तक विस्तृत है।
सिल्यूरियन प्रणाली का नामकरण मरचीसन (Murchison) ने सन् १८३५ में इंग्लैंड के वेल्स प्रांत के आदिवासियों के नाम के आधार पर किया। उसने इसका स्थान पुराजीव कल्प आर्डोविसियन (Ordovician) और डेवोनियम (Devoniam) काल के बीच में रखा। शनै: शनै: संसार के अन्य भागों में भी ऐसे स्तर मिले और इस प्रकार सिल्यूरियन प्रणाली पुराजीवकल्प के एक युग के रूप में स्तर-शैल-विद्या में आ गई।
विस्तार
इस युग के शैल इंग्लैंड के अतिरिक्त यूरोप के अन्य देशों में जैसे स्कैंडेनेविया, बाल्टिक प्रदेश, फिनलैंड, पोलैंड, बोहेमिया, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, सारडिनिया आदि में भी मिलते हैं। अ्फ्रीका के मोरक्को, एटलस पर्वत और सहारा प्रदेशों में भी सिल्यूरियन शैल समूह मिलते हैं। एशिया में इस युग के चूना-पत्थर के शैल साइबेरिया, चीन, यूनान, टांगकिंग और हिमालय प्रदेश में मिलते हैं। इस प्रणाली के स्तर दक्षिण पूर्वी आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, टसमानिया और विक्टोरिया प्रदेशों में पाए जाते हैं। उत्तरी अमरीका में इस युग के शैल समूह नियाग्रा, अपलेचियन, वरजिनिया और टेनेसी घाटी में मिलते हैं। सिल्यूरियन शैल समूह न्यूयार्क और पेंसिलवेनिया में भी सिल्यूरियन शैल पाए जाते हैं।
भारतवर्ष में इस प्रणाली के शैल स्तर हिमालय प्रदेश के स्पिटी, कुमायूँ एवं कश्मीर प्रदेश में मिलते हैं। स्पिटी में इस काल के स्तरों में प्रवालयुक्त चूनाशिला, जबशिला और रेतयुक्त चूनाशिला हैं जिनमें ट्राइलोबाइट (Trilobite), ब्रेकियोपोड (Brachiopoda) और ग्रैप्टोलाइट (Graptolite) वर्ग के जीवाश्म (Fossils) बहुतायत से मिलते हैं।
उपर्युक्त उदाहरणों से यह विदित होता है कि इस युग में जल का अनुपात स्थल से कम था। जल के दो भाग थे एक तो उत्तर में विषुवत् रेखा से उत्तरी ध्रुव तक और दूसरा दक्षिण में ४०° अक्षांश से दक्षिणी ध्रुव तक।
सिल्यूरियन युग के शैल समूहों का वर्गीकरण और काल प्रकरण समतुल्यता
(Classification and correlation of Silurian Rocks)
लडलो सिरीज (Ludlow Series) - बलुआ चूना शिला
वेनलाक सिरीज (Wenlock Series)
लाकपोर्ट वर्ग -- प्रवालयुक्त चूना
किलटन वर्ग -- शिला
वेलेंसियन सिरीज (Valentian Series)
मेडिना वर्ग - चूना शिला
लैंडोवरी (Llandovery)
सिल्यूरियन युग के जीव जंतु और वनस्पति
इस युग के जीवाश्मों (फासिलों) में क्राईनायड्स तथा ग्र्प्टैैोंलाइट वर्ग के जीवों का बाहुल्य था। अपृष्ठवंशी अन्य जीवों में ब्रेकियोपोड्स ट्राइलोबाइट्स एवं कोरल मुख्य थे। स्तनी वर्ग के जंतुओं में मत्स्य वर्ग के जीव प्रमुख थे। इस युग की वनस्पति में ऐसे पौधों के जीवाश्म मिलते हैं जो उस समय की स्थल वनस्पति पर प्रकाश डालते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Palaeos: Silurian
UCMP Berkeley: The Silurian
Paleoportal: Silurian strata in U.S., state by state
USGS:Silurian and Devonian Rocks (U.S.)
International Commission on Stratigraphy (ICS) Geologic Time Scale 2004 http://www.stratigraphy.org/ September 19, 2005 https://web.archive.org/web/20050920105136/http://www.stratigraphy.org/ 20 सितंबर 2005 live
Examples of Silurian Fossils
GeoWhen Database for the Silurian
श्रेणी:पुराजीवी महाकल्प
श्रेणी:भूवैज्ञानिक कल्प
*