411 REFERENCE · Wikipedia
जावेद अहमद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
जावेद अहमद, ४ नवम्बर १९७४ को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद मे वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रा भाषा रत्न से सम्मानित कमर अहमद आजाद के वहां जन्मे। जावेद अहमद ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए सिर्फ़ 12 साल की उम्र में लेखन शुरू किया। और १६ वर्ष की आयु में साप्ताहिक समाचार पत्र "सारांश समय" के तीन संस्करण (गोरखपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर) के संपादक रहे। फिर स्वतन्त्र रूप भारत की पत्र-पत्रिकाओं मे लिखते रहे और १९९८ मे मुंबई जा कर फिल्म उद्योग से जुड़ गये
हिंदी फिल्म "वैसा भी होता है " की पटकथा लिखी..इस फिल्म का गीत "अल्लाह के बन्दे हँस दे" बेहद लोकप्रिय है।...लगभग २०० विज्ञापन फ़िल्में किया और विभिन्न टीवी चैनलों से जुड़े रहे.