Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मूल्य(इथिक्स)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मूल्य (नीतिशास्त्र) नैतिकता और सामाजिक विज्ञान में मूल्य अथवा मान किसी वस्तु या कार्य के महत्व के स्तर को दर्शाता है। इसका उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि कौन से कार्य करना सर्वोत्तम है या यूँ कहें कि कौन सा तरीका जीवन जीने के लिए (मानदण्डक नीतिशास्त्र) सर्वोत्तम है। यह विभिन्न कार्यों के महत्व का वर्णन करता है। अध्ययन के क्षेत्र नैतिक निर्गम का अध्ययन नीतिशास्त्र में किया जा सकता है जो स्वतः ही दर्शनशास्त्र के विषय के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। इसी तरह नैतिक मूल्य को मूल्यमीमांसा जैसे व्यापक विषय के उपसमूह के रूप में देखा जा सकता है। नैतिक मूल्य किसी के महत्व के स्तर को दर्शाता है। समरूप अवधारणायें कभी-कभी नैतिक मूल्यों को अच्छाई के प्रयाय के रूप में काम में लिया जाता है। हालांकि "अच्छाई होना" बहुत अलग अर्थ रखता है जो मूल्य से पूर्णतः विसंग हो सकता है। सामाजिक मूल्य किसी के व्यक्तिगत अथवा सामूहिक कार्यों के कुल सामाजिक, पर्यावरणीय व आर्थिक लाभ को शामिल करने वाले सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और लोकोपकार के सम्बंध में काम आने वाली आधारणा है जिसके लिए आर्थिक मूल्य शब्द अपर्याप्त होता है। उदाहरण के लिए सरकार द्वारा लोगों के सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिक लाभ के लिए सेवायें प्रदान करती हैं। इसके लिए स्थानीय प्राधिकारणो का निर्माण किया जाता है जो इस कर्तव्य के कार्यान्वयन के लिए एक निष्पक्ष और सुसंगत दृष्टिकोण को सुगम बनाती हैं: उदाहरण के लिए, कॉर्नवाल काउंसिल की सामाजिक मूल्य नीति में कहा गया है कि "प्रदर्शन और हमारे परिणामों में स्थिरता लाने का अर्थ होगा कि सामाजिक मूल्य को परिभाषित करने की प्रक्रिया मानकीकृत होगी"।कॉर्नवाल काउंसिल, Cornwall Council and Social Value – information for Tenderers [काउंसिल और सामाजिक मूल्य - निविदाकर्ताओं के लिए जानकारी], 11 दिसंबर 2024 को एक्सेस किया गया। सांस्कृतिक मूल्य व्यक्तिगत संस्कृतियाँ उन मूल्यों पर ज़ोर देती हैं जिन्हें उनके सदस्य व्यापक रूप से साझा करते हैं। किसी समाज के मूल्यों की पहचान अक्सर विभिन्न समूहों और विचारों द्वारा प्राप्त सम्मान और आदर के स्तर की जांच करके की जा सकती है। मूल्यों का स्पष्टीकरण संज्ञानात्मक नैतिक शिक्षा से भिन्न है: सम्मान मूल्य स्पष्टीकरण में "लोगों को यह स्पष्ट करने में मदद करना शामिल है कि उनका जीवन किस लिए है और किसके लिए काम करना उचित है। यह छात्रों को अपने स्वयं के मूल्यों को परिभाषित करने और दूसरों के मूल्यों को समझने के लिए प्रोत्साहित करता है।"Santrock, J.W. (2007). A Topical Approach to Life-Span Development. न्यूयॉर्क: मैकग्रा-हिल संज्ञानात्मक नैतिक शिक्षा इस विश्वास पर आधारित है कि छात्रों को अपने नैतिक तर्क विकसित करने के साथ-साथ लोकतंत्र और न्याय जैसी चीज़ों को महत्व देना सीखना चाहिए। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मूल्य श्रेणी:नीतिशास्त्र की अवधारणाएँ श्रेणी:तत्वमीमांसा की अवधारणाएँ श्रेणी:अभिप्रेरण श्रेणी:सामाजिक दर्शन श्रेणी:सामाजिक मनोविज्ञान श्रेणी:सामाजिक प्रणालियाँ