411 REFERENCE · Wikipedia
फरमान हसन खान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फरमान हसन खान बरेली जिला, उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 1995 फरमान मियाँ महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय असजद रज़ा खान (ससुर) डॉक्टर भारत गौरव रत्न सम्मान वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा वर्ल्ड पीस एम्बेसडर का ख़िताब वकार-ए-मिल्लत का ख़िताब www.farmaanhasankhan.com Farmaan Hasan Khan being awarded.jpg फ़रमान हसन ख़ान को वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा वर्ल्ड पीस एम्बेसडर के सम्मान से सम्मानित करते हुए। भारतीय हमदान हसन खान (बेटा) और एक बेटी
फ़रमान हसन ख़ान (जन्म: 8 अगस्त 1995), जिन्हें फ़रमान मियाँ के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित दरगाह आला हज़रत से सम्बंधित एक धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवतावादी और सामुदायिक नेता हैं।https://www.patrika.com/bareilly-news/farman-mian-humanity-is-the-mission-not-hindu-muslim-became-bharat-gaurav-ratna-for-education-and-medical-service-know-who-is-this-person-19772607 फरमान मियां: हिंदू-मुस्लिम नहीं इंसानियत ही मिशन, शिक्षा-चिकित्सा सेवा से बने ‘भारत गौरव रत्न’, जाने कौन है ये शख्सियत Farman Mian Humanity Is The Mission Not Hindu Muslim Became Bharat Gaurav Ratna For Education And Medical Service Know Who Is This Person 2025-07-13 Patrika News hi 2026-09-09https://www.livehindustan.com/national/story-social-initiative-in-bareilly-helps-underprivileged-students-achieve-neet-success-201784469965829.html गरीबी नहीं रोक सकी डॉक्टर बनने का सपना, दरगाह की मुफ्त नीट कोचिंग से सात छात्रों ने पाई सफलता 2026-07-19 www.livehindustan.com hi 2026-09-09 वह जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव हैं, यह संस्था आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान बरेलवी द्वारा स्थापित एक सामाजिक-धार्मिक संगठन है। वह आला हज़रत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक भी हैं। उनके सामाजिक कार्यों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल रही हैं।https://www.bhaskar.com/career/news/children-brick-kiln-education-anshu-farman-international-education-day-137023774.html अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2026: ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को ‘अंशु’ ने शिक्षित किया; 1,000 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दे चुके हैं ‘फरमान’ 2026-01-24 Dainik Bhaskar hi 2026-09-09https://www.newsnationtv.com/states/bihar/bihar-maulana-tauseef-family-will-meet-farman-hasan-will-provide-financial-assistance-11819481 बिहार: मौलाना तौसीफ के परिवार मिलेंगे फरमान हसन, 5 लाख रुपये की देंगे आर्थिक मदद Saxena Mohit www.newsnationtv.com hi 2026-09-09 वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में फ़रमान हसन ख़ान से संबंधित प्रश्न पूछा गया।https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/farmaan-hasan-khan-name-in-upsssc-uppcs-exams-discussion-across-up Farmaan Hasan Khan: प्रतियोगी परीक्षाओं में फरमान हसन ख़ान का नाम चमका, प्रदेश भर में चर्चा तेज 2026-04-03 Prabhat Khabar hi 2026-09-09 उन्हें वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा वर्ल्ड पीस एम्बेसडर के सम्मान से सम्मानित किया गया है।https://www.drishtiias.com/state-pcs-current-affairs/farman-mian-got-bharat-gaurav-ratna-award Farman Mian got 'Bharat Gaurav Ratna' award Drishti IAS en 2026-09-09 वर्ष 2023 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत गौरव रत्न प्रदान किया गया।https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bareilly/news/more-than-1500-patients-have-been-operated-free-of-cost-honored-by-the-ministry-of-corporate-affairs-of-the-central-government-131329329.html डॉ फरमान मियां को भारत गौरव रत्न: 1,500 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क करा चुके हैं ऑपरेशन, केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स ने किया सम्मानित - Bareilly News 2023-05-26 Dainik Bhaskar hi 2026-09-09https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bareilly/bareilly-farman-miyan-honored-with-bharat-gaurav-ratna-2023-05-26 सम्मान: बरेली के फरमान मियां को मिला भारत गौरव रत्न, मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स ने किया सम्मानित Amar Ujala hi 2026-09-09 उन्हें वर्ष 2026 में भारत के बड़े उलेमाओं ने उन्हें वक़ार-ए-मिल्लत की उपाधि भी प्रदान की।https://www.prabhatkhabar.com/state/up/farman-hasan-khan-honoured-with-waqar-e-millat-award फरमान हसन खान को मिला वकार-ए-मिल्लत सम्मान 2026-07-08 Prabhat Khabar hi 2026-09-09
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
फ़रमान हसन ख़ान का जन्म 8 अगस्त 1995 को बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्होंने बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की, जहाँ उन्होंने कला एवं विधि स्नातक (बी.ए. एलएल.बी.) की उपाधि प्राप्त की।https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/bareilly/who-is-farmaan-hasan-khan-uppcs-question-paper-featured-question-about-pm-modi/articleshow/130039563.cms कौन हैं फरमान हसन खान? यूपीपीसीएस के प्रश्न पत्र में पीएम मोदी के साथ पूछा गया था सवाल Navbharat Times hi 2026-09-09
वह उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में वकालत करते हैं।
करियर
सामाजिक कार्य
फ़रमान हसन ख़ान बरेली में सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यों में स्वास्थ्य सहायता, शैक्षिक कार्यक्रम तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को सहयोग प्रदान करना शामिल है।
फ़रमान हसन ख़ान द्वारा स्थापित आला हज़रत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी विभिन्न परोपकारी एवं सामाजिक कल्याण गतिविधियों से जुड़ी रही है। संगठन से संबंधित रिपोर्टों में चिकित्सा सहायता कार्यक्रमों तथा उपचार की आवश्यकता वाले लोगों को सहायता प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है।
भारत को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान से जुड़े उनके कार्यों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफ़ा
वर्ष 2021 में फ़रमान हसन ख़ान को जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफ़ा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। यह संगठन वर्ष 1920 में इस्लामी विद्वान एवं धर्मगुरु आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान बरेलवी द्वारा स्थापित किया गया था। संगठन का नेतृत्व वर्तमान में मुफ़्ती असजद रज़ा ख़ान करते हैं, जिन्होंने ताजुश्शरिया अख़्तर रज़ा ख़ान के बाद संगठन का नेतृत्व संभाला।https://www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-farman-mian-became-the-national-general-secretary-of-jamaat-raza-a-mustafa-national-president-of-jamaat-appointed-21657423.html?app=true&utm_source=referral&utm_medium=social&utm_campaign=deeplink फरमान मियां बने जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव, जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्त किया - Farman Mian became the national general secretary of Jamaat Raza A Mustafa national president of Jamaat appointed Jagran hi 2026-09-09
पुरस्कार और सम्मान
सम्मान
साल 2023 में फरमान हसन खान को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए भारत गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न संगठनों द्वारा अन्य सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।https://www.amritvichar.com/article/370051/bareilly--farman-miyan-honored-with-bharat-gaurav-ratna बरेली: फरमान मियां को भारत गौरव रत्न से किया गया सम्मानित 2023-05-17 www.amritvichar.com hi 2026-04-06https://www.amritvichar.com/article/303809/bareilly-farman-mian-was-awarded-the-standard-doctorate-degree बरेली: फरमान मियां को डॉक्टरेट की मानक उपाधि से नवाजा गया 2022-10-22 www.amritvichar.com hi 2026-04-06
उनका नाम यूपीपीएससी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में विकल्प के रूप में नरेंद्र मोदी और ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे व्यक्तित्वों के साथ शामिल किया गया है।https://www.patrika.com/bareilly-news/who-is-farman-miyan-whom-upsssc-pcs-has-questioned-know-the-secret-of-this-identity-20470623 कौन हैं फरमान मियाँ… जिन्हें UPSSSC-PCS ने बना दिया सवाल, जानिए क्या है इस पहचान का राज पांडे अवनीश 2026-04-03 Patrika News hi 2026-04-06
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर दैनिक भास्कर द्वारा फरमान हसन खान को विशेष रूप से एक आर्टिकल में प्रकाशित किया गया था। जो उनके सामाजिक कार्य का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।
पुरस्कार
भारत गौरव रत्न (2023)
वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा वर्ल्ड पीस एम्बेसडर का ख़िताब (2024)
वक़ार-ए-मिल्लत ख़िताब (2026)
व्यक्तिगत जीवन
फ़रमान हसन ख़ान की शादी इस्लामी विद्वान क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा ख़ान की बेटी से हुई है। दंपति के दो बच्चे हैं—एक पुत्र, हमदान हसन ख़ान, और एक पुत्री।
संदर्भ