411 REFERENCE · Wikipedia
बैरन द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैरन द्वीप Ile Barren, 1995.jpg 1995 में बैरन द्वीप का विस्फोट 354 अंडमान निकोबार द्वीप समूह, भारत 12.28 N 93.86 E region:IN-AN_type:isle_dim:50000_source:GNS-enwiki inline,title Stratovolcano with pyroclastic cones 2013 to 2015 (ongoing)
बैरन द्वीप (निर्देशांक: 12 16 N 93 51 E) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह द्वीप लगभग 3 किलोमीटर में फैला है। यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है।
स्थिति
thumb|right|बैरन द्वीप (लाल घेरे में) दिखाते हुए, अंडमान द्वीपसमूह का मानचित्र
यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी श्री विजयपुरम से लगभग १३८ किलोमीटर उत्तर पूर्व में बंगाल की खाडी में स्थित है|
बैरन द्वीप अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप है। यह भारत ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। ज्वालामुखी हर किसी पहाड़ से नहीं निकलते हैं; यह ज्यादातर वहां पाये जाते है जहाँ टेकटोनिक प्लाटों में तनाव हो या फिर पृथ्वी का भीतरी भाग बहुत गर्म हो। यह द्वीप भारतीय व बर्मी टेकटोनिक प्लाटों के किनारे एक ज्वालामुखी श्रृंखला के मध्य स्तिथ है।
तीन किलोमीटर में फैले इस द्वीप का ज्वालामुखी का पहला रिकॉर्ड सन 1787 का है। तब से अब तक यहाँ दस बार ज्वालामुखी फ़ट चुके है। आज भी यहाँ धूवाँ निकलता देख जा सकता है। 'बैरन' शब्द का मतलब होता है - बंजर, जहाँ कोई रहता नहीं हो। यह द्वीप अपने नाम पर गया है, यहाँ कोई मनुष्य नहीं रहता। कुछ बकरियां, चूहे और पक्षी ही यहाँ दिखेंगे।
बैरन द्वीप आसपास का पानी दुनिया के शीर्ष स्कूबा डाइविंग स्थलों में प्रतिष्ठित है। स्कूबा डाइविंग से यहां के स्पष्ट पानी में मानता रे मछली, कोरल, और लावा से बनी चट्टानें देखी जा सकती हैं।
इन्हें भी देखें
भारत में ज्वालामुखी
बाहरी कड़ियाँ
Global Volcanism Program
Geological Survey of India
Department of Earth Sciences, IIT Bombay
BBC
श्रेणी:भारत के ज्वालामुखी
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप
श्रेणी:एशिया के ज्वालामुखी
श्रेणी:ज्वालामुखी
श्रेणी:सक्रिय ज्वालामुखी
श्रेणी:उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िले के द्वीप