Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बतक लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 अगर आप फ़िलिपीन्ज़ के पलावन द्वीप के इसी नाम के समुदाय पर जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़) वाला लेख देखें बताक लोग इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा प्रांत में रहने वाले कई जातियों को सामुहिक रूप से कहा जाता है। इसका निवास कोई २५०० सालों से यहाँ माना जाता है। तेरहवीं सदी के अंत में मार्को पोलो ने जिन नरभक्षी जातियों का वर्णन पूर्वी एशिया के द्वीपों पर किया था उनको आज बतक समझा जाता है। आज संभवतः कोई भी बतक जाति नरभक्षी नहीं है , लेकिन उनकी परंपरा में वे मानते हैं कि पहले वे मनुष्यों को भी खाते थे। बतक लोग अपने को बतक नहीं कहते थे, लेकिन यूरोपयनों ने उनका ये सम्मिलित नाम रखा। पहले मलाया से आए हुए लोग किसी भी ग़ैर मुस्लिम को बतक कहते थे, लेकिन इनमें कई जातियाँ हैं - कारो, तोबा, सिमालुङु, पाक पाक, मंदैलिङ और अङकोला। इन पाँचों को मार्गा कहते हैं - ये इस समुदाय में एक सांस्कृतिक महत्व की चीजें हैं। बाहरी कड़ियाँ बतक लोगों के बारे में पीपल्सऐफ़दवर्ल्ड पर जानकारी https://web.archive.org/web/20140910172933/http://www.peoplesoftheworld.org/text?people=Karo%20Batak तोबा बतक https://web.archive.org/web/20150803205418/http://www.angelfire.com/ak3/alaskana/tobabatak.html श्रेणी:इण्डोनेशिया की मानव जातियाँ श्रेणी:उत्तर सुमात्रा