411 REFERENCE · Wikipedia
भीखा लाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भीखा लाल,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के 318 - हसनगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भा0क0पा0 की ओर से चुनाव में भाग लिया।
बाबू भीखालाल ग्राम रामपुर गढ़ौवा ब्लाक औरास तहसील हसनगंज जनपद उन्नाव के निवासी थे इन्होने 1957 मे तहसीलदार के पद से इस्तीफा देकर भाकपा से चुनाव से लड़ा था। बाबू भीखालाल साइकिल से विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते थे विधानसभा क्षेत्र का अंतिम छोर ग्राम कटरा तरौना से औरास ब्लाक तक का संपूर्ण क्षेत्र भीखालाल का मजबूत किला माना जाता था। भूतपूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख जाफर अली (तत्कालीन ग्राम प्रधान कटरा तरौना) बाबू भीखालाल के मजबूत स्तंभ माने जाते थे बाबू भीखालाल ने अपना संपूर्ण जीवन क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया था जनता ने इसी संघर्ष को देखते हुए बाबू भीखालाल को छह बार विधानसभा चुनाव जिताकर भेजा। सन्दर्भ
== सन्दर्भ ==