Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगोह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गंगोह Gangoh गंगोह India Uttar Pradesh 29.781 77.263 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सहारनपुर ज़िला 59279 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड गंगोह (Gangoh) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 गंगोह सहारनपुर शहर के दक्षिण पश्चिम में करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा अन्य निकटवर्ती शहरों में करनाल हरियाणा इसके दक्षिण पश्चिम में करीब 35 किलोमीटर, यमुनानगर हरियाणा उत्तर पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर एवं शामली उत्तर प्रदेश करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। गंगोह ब्लॉक एक स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र है एवं नकुड़ तहसील के अंतर्गत आता है जो की सहारनपुर जिले की सात तहसीलों में से एक है। गंगोह ब्लॉक कैराना लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस ब्लॉक के अंतर्गत करीब 173 गांव है , इलाके की मिट्टी बेहद उपजाऊ है एवं गन्ना गेहूं चावल आम इत्यादि की फसलें प्रति वर्ष किसानों द्वारा उगाई जाती है। आम बातचीत की भाषा खड़ी बोली है जो की सहारनपुर मुजफ्फरनगर बागपत शामली एवं हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाती है। वर्तमान में निर्माणाधीन शामली अंबाला 6 लेंन परियोजना गंगोह से होकर गुजरना प्रस्तावित है जिसमे जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है एवं विभिन्न जगहों पर निर्माण देखा जा सकता है । इससे क्षेत्र के विकास को तरक्की मिलने की आशा है एवं हरियाणा पंजाब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सफर और नजदीक हो जाएगा। नोट: यह लेख गंगोह के स्थानीय निवासी द्वारा देख परख कर संपादित किया गया है इसमें कोई त्रुटि नही है। आप इसमें कुछ अन्य जानकारी जोड सकते है परंतु कुछ हटाए नहीं क्योंकि जानकारी सटीक है! इन्हें भी देखें सहारनपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:सहारनपुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:सहारनपुर ज़िले के नगर