Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निहाली भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निहाली मध्य प्रदेश में निमाड़ और महाराष्ट्र में बुलढाणा (विशेषकर जलगाँव जमोद गाँव) 2,000 1991 e18 Isolate भाषा वियोजक nll niha1238 Nihali 21 03 N 76 32 E निहाली भाषा पश्चिम-मध्य भारत के मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र राज्यों के कुछ छोटे भागों में बोली जाने वाली एक भाषा है। यह एक भाषा वियोजक है, यानि विश्व की किसी भी अन्य भाषा से कोई ज्ञात जातीय सम्बन्ध नहीं रखती और अपने भाषा-परिवार की एकमात्र ज्ञात भाषा है। भारत में इसके अलावा केवल जम्मू और कश्मीर की बुरुशस्की भाषा ही दूसरी ज्ञात भाषा वियोजक है। निहाली समुदाय की संख्या लगभग ५,००० है लेकिन सन् १९९१ की जनगणना में इनमें से केवल २,००० ही इस भाषा को बोलने वाले गिने गए थे।Nagaraja, K.S. (2014). The Nihali Language. Manasagangotri, Mysore-570 006, India: Central Institute of Indian Languages. ISBN 978-81-7343-144-9. निहाली समुदाय ऐतिहासिक रूप से कोरकू समुदाय से सम्बन्धित रहा है और उन्हीं के गाँवों में बसता है। इस कारण से निहाली बोलने वाले बहुत से लोग कोरकू भाषा में भी द्विभाषीय होते हैं। निहाली बोली में बहुत से शब्द आसापास की भाषाओं से लिए गए हैं और साधारण बोलचाल में लगभग ६०-७०% शब्द कोरकू के होते हैं। भाषावैज्ञानिकों के अनुसार मूल निहाली शब्दावली के केवल २५% शब्द ही आज प्रयोग में हैं।Franciscus Bernardus Jacobus Kuiper, "Nahali: a comparative study https://web.archive.org/web/20130611165731/http://books.google.com/books?id=Nwh_QgAACAAJ 11 जून 2013 ", Part 25, Issue 5 of Mededeelingen der Koninklijke Nederlandsche Akademie van Wetenschappen, Afd. Letterkunde, N.V. Noord-Hollandsche Uitg. Mij., 1962 इन्हें भी देखें भाषा वियोजक कोरकू भाषा बुरुशस्की सन्दर्भ श्रेणी:भाषा वियोजक श्रेणी:भारत की संकटग्रस्त भाषाएँ श्रेणी:भारत की भाषाएँ श्रेणी:मध्य प्रदेश की भाषाएँ श्रेणी:महाराष्ट्र की भाषाएँ श्रेणी:एशिया के भाषा वियोजक