411 REFERENCE · Wikipedia
रावलाकोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रावलाकोट Rawalakot / راولا کوٹ रावलाकोट Jammu and Kashmir 33 51 26 N 73 45 5.31 E कश्मीर में स्थिति पुंछ ज़िला, आज़ाद कश्मीर 79,000 2015 मीरपुरी, डोगरी (पहाड़ी), पोठोहारी
रावलाकोट पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ ज़िले का सबसे बड़ा नगर है। यह पीर पंजाल पर्वतमाला में एक घाटी में स्थित है और एक रमणीय क्षेत्र है। यहाँ से 30 किमी दूर 8800 फ़ुट की ऊँचाई पर स्थित तोलीपीर और 18 किमी की दूरी पर स्थित बंजोसा झील दो विशेष पर्यटक स्थल हैं। हालांकि यह क्षेत्र पाकिस्तान के नियंत्रण में है, भारत इसे अपना भाग मानता है। सन् 2005 के कश्मीर भूकम्प में इस ज़िले में बहुत हानि पहुँची थी।"Pakistan & the Karakoram Highway," Sarina Singh, Lonely Planet, 2008, ISBN 9781741045420 यहाँ के स्थानीय लोग कश्मीरी नहीं बल्कि पंजाबी की पोठोहारी उपभाषा व डोगरी भाषा से मिलती-जुलती भाषा बोलते हैं।
2005 कश्मीर भूकंप
शनिवार, 8 अक्टूबर 2005http://www.drgeorgepc.com/Earthquake2005Pakistan.html Earth Quake 2005 Drgeorgepc.com 1 October 2012 को 7.6 तीव्रता के भूकंप में 73,338 लोग मारे गए और आज़ाद कश्मीर सहित पाकिस्तान में तीन मिलियन बेघर हो गए। पुंछ की राजधानी, रावलकोट शहर को २००५ कश्मीर भूकम्प से महत्वपूर्ण क्षति हुई; हालाँकि अधिकांश इमारतें खड़ी थीं, उनमें से कई निर्जन थीं, और कुछ आबादी बेघर हो गई थी। अधिकांश भवनों का पुनर्निर्माण किया गया है।
thumb|200px|2005 रावलकोट में भूकंप से नुकसान|alt=|none
इन्हें भी देखें
पुंछ ज़िला, भारत
२००५ कश्मीर भूकम्प
बाहरी जोड़
एक गीत, यूट्यूब पर रावलाकोट स्थानीय भाषा में एक गीत
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर