411 REFERENCE · Wikipedia
मेक्सिको की खाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|मेक्सिको की खाड़ी का नक़्शा
thumb|Cantarell
मेक्सिको की खाड़ी (स्पेनी: Golfo de México, गोल्फ़ो दे मेहिको) पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है।Gulf of Mexico जनवरी 1, 2000 Geographic Names Information System http://geonames.usgs.gov/pls/gnispublic/f?p=gnispq:3:::NO::P3_FID:558730 इसका क्षेत्रफल लगभग १६ लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से १४,३८३ फ़ुट (४,३८४ मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है। माना जाता है के इस सागर की द्रोणी का निर्माण आक्ज से लगभग ३० करोड़ वर्ष पूर्व इसके फ़र्श के नीचे धंसने से हुआ। उस से पहले यह एक ज़मीनी क्षेत्र था।http://www.epa.gov/gmpo/about/facts.html General Facts about the Gulf of Mexico 18 अगस्त 2011 https://www.webcitation.org/65IFGXFm0?url=http://www.epa.gov/gmpo/about/facts.html 8 फ़रवरी 2012 live
इस समुद्र में विलय होने वाली सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी नदी है। इसके पश्चिमोत्तर छोर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का फ़्लोरिडा राज्य और उत्तर में अमिका के ही अलाबामा, मिसिसिप्पी, लुइज़ियैना और टॅक्सस राज्य हैं। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको के तामाउलिपास, वेराक्रूस, ताबास्को, काम्पेचे, यूकातान और किन्ताना रू राज्य हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में क्यूबा पड़ता है। इस समुद्र में मछलियों, झींगों और अन्य समुद्री जीवों की भरमार है और अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा के मछुआरे उद्योग यहाँ पर बहुत पनपे हैं।http://www.tshaonline.org/handbook/online/articles/rrg07 Gulf of Mexico Handbook of Texas Online Texas State Historical Association 29 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160322193345/https://tshaonline.org/handbook/online/articles/rrg07 22 मार्च 2016 live
इन्हें भी देखें
कैरिबियाई सागर
अंध महासागर
मिसिसिप्पी नदी
मेक्सिको की खाड़ी का इतिहास
सन्दर्भ
श्रेणी:सागर
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:अटलांटिक महासागर की खाड़ियाँ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के सागर