411 REFERENCE · Wikipedia
खतरे से बाहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खतरे से बाहर (अंग्रेजी:Least Concern) (LC), प्रकृति संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय संघ की एक संरक्षण श्रेणी है जिसके अंतर्गत वो जीव या प्रजातियां आती हैं जिनके विलोपन का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है। किसी भी जीव अथवा प्रजाति को तब तक खतरे से बाहर नहीं माना जा सकता जब तक कि उसकी आबादी की स्थिति का समग्र मूल्यांकन ना किया गया हो।
यह प्रत्यक्ष या परोक्ष मूल्यांकन किसी प्रजाति विशेष के विश्व मे वितरण और उसकी आबादी की स्थिति के आधार पर उसके विलोपन की संभावना के आकलन पर आधारित होता है। घरेलू चूहे और मानव इसी श्रेणी में आते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:आईयूसीएन लाल सूची
*