411 REFERENCE · Wikipedia
ऑलिवर हार्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर ऑलिवर हार्ट Nobel Laureates 0983 (31117127490).jpg दिसंबर 2016 में स्वीडन के स्टॉकहोम में नोबेल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑलिवर हार्ट ऑलिवर साइमन डार्सी हार्ट 1948 10 9 y लंदन, इंग्लैंड विधि एवं अर्थशास्त्र कम्पनी वित्त हार्वर्ड विश्वविद्यालयमैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थानलंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स किंग्स कॉलेज, कैम्ब्रिज (बीए)वारविक विश्वविद्यालय (एमए)प्रिंसटन विश्वविद्यालय (पीएचडी) माइकल रोथ्सचाइल्ड 3 एसै इन द इकोनॉमिक्स ऑफ अनसर्टेंटी https://www.proquest.com/docview/302762778/ 1974 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (2016) रीटा बी. गोल्डबर्ग फिलिप डी'आर्सी हार्ट
सर ऑलिवर साइमन डी'आर्सी हार्ट (जन्म 9 अक्टूबर, 1948) एक ब्रिटिश-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वर्तमान में हार्ट हार्वर्ड विश्वविद्यालय के लुईस पी. और लिंडा एल. गेसर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं। 2016 में हार्ट ने बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम के साथ मिलकर अनुबंध सिद्धांत पर अपने कार्य के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता।अमेरिकन-जेविश, फाइनिश इकोनॉमिस्ट विन नोबेल फॉर कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी https://www.timesofisrael.com/jewish-finnish-economists-win-nobel-for-contract-theory/ द टाइम्स ऑफ इजरायल 1 जून 2026 10 अक्टूबर 2016
आरंभिक जीवन और शिक्षा
ऑलिवर हार्ट का जन्म ब्रिटेन में एक मेडिकल शोधकर्ता फिलिप डी'आर्सी हार्ट और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ रूथ मेयर के यहाँ हुआ।ऑस्टर मर्सी जेविश इकोनॉमिट्स एट हार्वर्ड शेयर्स नोबेल प्राइज https://www.jta.org/2016/10/10/global/jewish-economist-at-harvard-shares-nobel-prize जेविश टेलीग्राफिक एजेंसी 1 जून 2026 10 अक्टूबर 2016 इनके माता-पिता दोनों यहूदी थे और इनके पिता मोंटेग्यू परिवार के सदस्य थे। 1969 में हार्ट ने किंग्स कॉलेज, कैम्ब्रिज से गणित में बीए (जहाँ उनके समकालीनों में बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग भी शामिल थे), 1972 में वारविक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए, और 1974 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
हार्ट ने एसै इन द इकोनॉमिक्स ऑफ अनसर्टेंटी नामक शीर्षक से अपने डॉक्टरेट शोध-प्रबंध को माइकल रोथ्सचाइल्ड के निर्देशन में पूरा किया। ये एसेक्स विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के लेक्चरर थे और फिर लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर थे।
विशेषज्ञता
हार्ट अनुबंध सिद्धांत, फर्म के सिद्धांत, कम्पनी वित्त तथा विधि एवं अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ हैं। एक सरकारी विशेषज्ञ के तौर पर इन्होंने दो कानूनी मामलों में कंपनियों पर किए गए अपने सैद्धांतिक काम का इस्तेमाल किया तथा इन मामलों में कंपनियों ने अपने कारोबार का कुछ हिस्सा बेचने के परिणामस्वरूप कर से जुड़े फ़ायदों का दावा किया।
व्यक्तिगत जीवन
हार्ट के पास ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। इनकी शादी रीटा बी. गोल्डबर्ग से हुई है जो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में साहित्य की प्रोफ़ेसर हैं।ऑफ्टर विनिंग इकोनॉमिक्स नॉबेल, ऑलिवर हार्ट हग्स होलोकास्ट मेमोरिस्ट वाइफ https://forward.com/fast-forward/351674/after-winning-economics-nobel-oliver-hart-hugs-holocaust-memoirist-wife/ द फॉरवर्ड 1 जून 2026 en 10 अक्टूबर 2016 इनके दो बेटे और दो पोते हैं।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:1948 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग