Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इस्माईल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2015 या इश्माएल, यहूदी, इस्लाम और ईसाई धर्म के एक पैगम्बर हैं। कथा के अनुसार, इस्माईल, इब्राहीम के बड़े बेटे थे। क़ुरान के अनुसार जब इब्राहीम अल्लाह के आदेश से अपनी पत्नी और अपने बेटे को सफ़ा-मर्वा नामक पहाड़ियों में छोड़ आए थे जो आज के सऊदी अरब स्थित है तब इस्माईल दूध पीते शिशु थे तो वो अत्यधिक तृष्णा से ग्रस्त हो कर धरती पर अपनी एड़ियाँ मारते थे। उनकी माँ बेचैन होकर एक तरफ अपने बेटे के लिये पानी ढूण्ढती और कभी सफ़ा तो कभी मर्वा की पहाड़ियों पर भागती कहीं पानी दिखाई दे जिससे वो इस्माईल की प्यास बुझा सकें। जब वो सफ़ा-मर्वा की पहाड़ियों पर अपना सातवां चक्कर लगाने गईं तो उन्होंने दृश्य देखा कि इस्माईल की एड़ियों से चश्मे फूट पड़े हैं। उन्होंने उस पानी से कहा: "ज़म ज़म" जिसका अर्थ होता है "रुक जा"। मान्यता अनुसार वह पानी वहीं पर रुक गया जिसे आज मक्का में मौजूद ज़मज़म कुंआ को माना जाता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें इस्लाम के पैग़म्बर इब्राहीमी धर्म सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Prophets in Islam श्रेणी:यहूदी धर्म श्रेणी:इस्लाम श्रेणी:ईसाई धर्म श्रेणी:इस्लाम के पैग़म्बर