411 REFERENCE · Wikipedia
ओगोल गाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओंगोल गाय भारत की एक दोहरे उद्देश्य से उपयोग में ली जाने वाली नस्ल (Dual Purpose Breed) है, जिसे मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादन और कृषि कार्यों में भारवाहन के लिए पाला जाता है। इसका जन्म स्थान भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के ओंगोल तालुक से है, जो पहले नेल्लोर जिले का हिस्सा था लेकिन वर्तमान में प्रकाशम जिले में आता है। इस नस्ल की विशेषता यह है कि यह न सिर्फ अच्छा दूध देती है, बल्कि बोझा ढोने, कृषि कार्यों के लिए भी बहुत उपयोगी मानी जाती है।
भारतीय देशी गायों की नस्लों को ज़ेबू गाय (Bos indicus) या कूबड़ वाली गाय के नाम से भी जाना जाता है। देशी गायों को उनके उपयोग के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा जाता है: दुग्ध उत्पादन वाली नस्लें, भारवाहक नस्लें, और द्विप्रयोजी नस्लें। https://www.therajasthanexpress.com/ongole-cattle-origin-characteristics/ ओंगोल गाय की पहचान कैसे करें? - The Rajasthan Express 2024-12-20 en-US 2025-02-05
सन 1868 में ब्राज़ील देश ने ओगोल गाय को आयात किया और इसे अपनी स्थानीय गायों के साथ क्रॉसब्रीडिंग करके एक नई नस्ल विकसित की, जिसका नाम आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के नाम पर 'नेल्लौर गाय' रखा गया।https://breeds.okstate.edu/cattle/ongole-cattle.html Ongole Cattle - Oklahoma State University 2021-07-19 breeds.okstate.edu en 2024-10-02
इन्हें भी देखें
गीर गाय
हरियाणा गाय
दुधारू गाय
संदर्भ सूची