Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरख़ानगई प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरख़ानगई अइमगАрхангай аймаг Map mn arkhangai aimag.png त्सेत्सेरलेग ५५,३१३ ८९,३३१ २००९ १.६१ सुम १९ मंगोल भाषा अरख़ानगई (मंगोल: Архангай; अंग्रेज़ी: Arkhangai) मंगोलिया के पश्चिम-मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है।Lonely Planet Mongolia, Michael Kohn, Lonely Planet, 2005, ... Arkhangai has astounding scenery: several volcanoes and volcanic lakes ... Much of Arkhangai, which means 'north Khangai', is on the northern slope of the spectacular Khangai Nuruu ... नामोत्पत्ति व उच्चारण 'अरख़ानगई' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। इस प्रांत का नाम ख़ानगई पर्वतों पर रखा गया है और मंगोल भाषा में 'अरख़ानगई' का अर्थ 'उत्तरी ख़ानगई' होता है। इसके विपरीत ओवोरख़ानगई प्रांत के नाम का अर्थ 'दक्षिणी ख़ानगई' है। विवरण अरख़ानगई प्रांत में बहुत से ज्वालामुखी और ज्वालामुखीय झीलें हैं जिन से इसका भू-दृश्य 'ज़बरदस्त' बुलाया जाता है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ ओरख़ोन और तामिर नदियों के संगम पर स्थित ३,५२९ मीटर (११,५७८ फ़ुट) ऊँचा ख़ारलगत​ई (Kharlagtai) पर्वत है। इस प्रांत में ख़ोरगो (Хорго, Khorgo) नाम का प्रसिद्ध मृत ज्वालामुखी भी है। यहाँ ख़ानगई पर्वतों से बहुत से नदी-झरने उभरते हैं जो सभी अंत में जाकर सेलेन्गा नदी के जलसम्भर का हिस्सा हैं। पश्चिम में तेरख़ीन त्सगान नूर​ (Тэрхийн Цагаан нуур, Terkhiin Tsagaan Lake, 'नूर' का मतलब 'झील' है) नामक झील है, जिसके बारे में यह धारणा है कि यह एक दानव के एक महान चट्टान फेंकने से बन गई थी। जब दानव ने इसे देखा तो आश्चर्य से चिल्लाया, 'देखो, एक सफ़ेद झील' और उसका यही कथन ही झील का नाम है। मौसम इस प्रांत में सर्दी और गर्मी दोनों बहुत पड़ती हैं। सर्दियों का औसत न्यूनतम तापमान −३० °सेंटीग्रेड से −३८ °सेंटीग्रेड होता है जबकि गर्मियों में औसत अधिकतम तापमान २५ °सेंटीग्रेड and ३६ °सेंटीग्रेड होता है। अर्थव्यवस्था अरख़ानगई प्रांत में मवेशी पालन एक प्रमुख व्यवसाय है। यहाँ बकरियाँ, भेड़ें, गाय (यैक), घोड़े और ऊँट पाले जाते हैं। ऊँट इस प्रांत के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में होते हैं। अरख़ानगई प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें ख़ानगई पर्वत मंगोलिया के प्रांत अइमग सन्दर्भ 2 श्रेणी:अरख़ानगई प्रांत श्रेणी:मंगोलिया के प्रांत