411 REFERENCE · Wikipedia
एक अजनबी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक अजनबी एक अजनबी.jpg अपूर्व लखिया बण्टी वालियाजस्प्रीत सिंह वालिया अपूर्व लखियामनोज त्यागी अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, पारिज़ाद ज़ोराबियाँ, विक्रम चटवाल, दया शंकर पांडे, अखिलेन्द्र मिश्रा, आदित्य लखिया, राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी, अभिषेक बच्चन, लारा दत्ता, संजय दत्त विशाल-शेखरअमर मोहिले आर.जे. गुरुराज स्टीवन बर्नार्ड जी.एस. एण्टरटेन्मेण्ट 2005 12 9 १४३ मिनट भारत हिन्दी
एक अजनबी टोनी स्कॉट के २००४ के चलचित्र मैन ऑन फ़ायर का एक बॉलीवुड रीमेक है। इस चलचित्र का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और अमिताभ बच्चन ने डेन्ज़ेल वॉशिंग्टन की भूमिका निभाई है। सह-कलाकार हैं अर्जुन रामपाल और पेरीज़ाद ज़ोराबियान।
कथावस्तु
सूर्यवीर सिंह (अमिताभ बच्चन) एक बहुत ही कटु और भूतपूर्व सैन्य अधिकारी होता है, जिसे उसके एक मित्र शेखर (अर्जुन रामपाल) ने एक लड़की, अनामिका (रुचा वैद्य), को बचाने के लिए भाड़े पर रखा होता है। वह हर समय पीता रहता है और उस लड़की से मित्रवत होने में उसकी कोई रुचि नहीं होती। अन्ततः, वह लड़की सूर्यवीर का दिल जीत लेती है और एक तैराकी भेंट के लिए उसकी सहायता करती है। एक दिन अनामिका का अपहरण हो जाता है और सूर्या बहुत बुरी तरह घायल हो जाता है। लड़की का पिता उसे छुड़ाने के लिए माँगी गई राशि दे पाने में असमर्थ होता है। इसलिए सूर्यवीर अपने सारे कौशल का उपयोग करते हुए उस लड़की को बचाता है और उसे आखिर यह पता लगता है कि लड़की के अपहरण के पीछे क्या षड्यन्त्र है। सूर्या को पता चलता है कि चैंग, जो शेखर का वकील है, का इस अपहरण में कुछ हाथ है। इसके पीछे का मुख्य योजनाकर्ता चैंग का भाई है। सूर्या चैंग को बन्धक बना लेता है, जबकि चैंग के भाई ने अनामिका को बन्धक बना रखा होता है। जब वे उन दोनों का आदान-प्रदान करने के लिए आते हैं तो चैंग का भाई सूर्या को एक बहुत बड़ा रहस्य बताता है कि वास्तव में इस अपहरण के पीछे शेखर का हाथ है। सूर्या, चैंग के भाई के गुण्डों को मार देता है। फिर शेखर और सूर्या के बीच भी घमासान लड़ाई होती है जिसमें शेखर मारा जाता है और सूर्या अपना शेष जीवन अनामिका और उसकी माँ के साथ बिताता है। अन्त में, अनामिका को एक नया अंगरक्षक (अभिषेक बच्चन) मिलता है।
कलाकार
अमिताभ बच्चन ... सूर्यवीर सिंह
अर्जुन रामपाल ... शेखर वर्मा
पारिज़ाद ज़ोराबियाँ ... निकाशा
रुचा वैद्य ... अनामिका
विक्रम चटवाल ... रवि
दया शंकर पाण्डे ... कृपा शंकर
अखिलेन्द्र मिश्रा ... हैरी
डेन्ज़िल स्मिथ ... ली कैप
राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी ... वाँग
कैली दोर्जी ... कैली
अभिषेक बच्चन... अंगरक्षक
संजय दत्त... डीजे
लारा दत्ता... वयस्क अनामिका
आदित्य लखिया
संगीत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एक अजनबी का आधिकारिक जालस्थल
Ek Ajnabee at YouTube, available officially from the Official Shemaroo Movies Channel
0457875 एक अजनबी
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म