411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्लैक हाॅक डाउन ब्लैक हाॅक डाउन -फिल्म.jpg Theatrical release poster रिड्ली स्काॅट जेरी ब्रुखेइमेररिड्ली स्काॅट केन नोलान मार्क बाॅडेन की किताब ब्लैक हाॅक डाउन पर आधारित जोश हर्नेटइवान मैक'ग्रेगाॅरटाॅम सिज़मोरएरिक बानाविलियम फिचनेरइवेन ब्रेम्नेरसैम शेपार्ड हैंस ज़िमेर स्लावाॅमिर इदज़ियाक पिएट्रो सिसैलिया रेवाॅल्युशन स्टुडियोजजेरी ब्रुखेइमेर फ़िल्म्सस्काॅट फ्री प्रोड्क्शन कोलम्बिया पिक्चर्स 2001 12 28 Limited 2002 01 18 Worldwide १४४ मिनट संयुक्त राष्ट्रयुनाइटेड किंगडम अंग्रेज़ी $९२ मिलियन $१७३ मिलियनBlack Hawk Down (2001) http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=blackhawkdown.htm बॉक्स ऑफ़िस मोजो Amazon.com 2007-10-26 https://web.archive.org/web/20160810024720/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=blackhawkdown.htm 10 अगस्त 2016 live
ब्लैक हाॅक डाउन (अंग्रेजी; Black Hawk Down) वर्ष २००१ की ब्रिटिश-अमेरिकी युद्ध आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन व सह-निर्माण रिड्ली स्काॅट द्वारा किया गया है। फ़िल्म की पटकथा केन नोलान ने लिखी है जो इसी समान नाम की किताब पर आधारित है जिसे मार्क बाॅडेन, फिलाडेल्फिया इन्कवायरिर में प्रकाशित आलेख सिरिज के आधार पर लिखा था। इस २९-भागों की श्रंखला के इतिहास में दर्ज १९९३ को घटित मोगादिशु में हुए अमेरिकी सैनिकों की छापेमारी पर केंद्रित है जिनका मकसद विरोधी नेता मोहम्मद फराह अदीद को धर-पकड़ना था और उसके बाद जंग छिड़ जाती है, जिसे मगादिशु का युद्ध कहा जाना गया। फ़िल्म में लगभग कई नामी अदाकारों को कास्टिंग की गई है जिनमें, जोश हर्नेट, एरिक बाना, इवान मैक'ग्रेगाॅर, टाॅम सिज़मोर, विलियम फिचनेर, जैसन आइज़ैक, टॉम हार्डी, एवं सैम शेफर्ड तक शामिल हैं। फ़िल्म को ७४वें अकादमी अवार्ड की ओर से बतौर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन एवं सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के खिताब से नवाजा गया है। http://www.oscars.org/awards/academyawards/legacy/ceremony/74th-winners.html The 74th Academy Awards (2002) Nominees and Winners 2011-11-19 Oscars.org https://web.archive.org/web/20141001074138/https://www.oscars.org/awards/academyawards/legacy/ceremony/74th-winners.html 1 अक्तूबर 2014 live
फ़िल्म को अमेरिकी फ़िल्म आलोचकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने बाद भी, कई विदेशी समूहों एवं सैन्य आधिकारिक समूहों से बहुत नकारात्मक समीक्षा भी मिली। http://zcomm.org/zmagazine/black-hawk-rising-by-ricky-baldwin Black Hawk Rising ZMag.org 2014-09-15 https://web.archive.org/web/20160625132457/http://zcomm.org/zmagazine/black-hawk-rising-by-ricky-baldwin/ 25 जून 2016 dead
सारांश
फ़िल्म की शुरुआत तत्कालीन केंद्रीय सरकार को बर्खास्त करने और गृहयुद्ध छिड़ने से होती है, जहाँ सोमालिया में युनाइटेड नेशन की आदेश पर अमन बहाली की मुहिम के लिए बड़ी तादाद में अपने सैन्य बल भेजती है। वहीं उन शांतिदूतों के समूचे समूहों को वापिस जाने के लिए, मोगादिशु के बागी नेता मोहम्मद फराह अदिद के समर्थक लड़ाके युएन अफसरकर्मियों के विरुद्ध जंग का ऐलान करते हैं। इस प्रतिक्रिया में, अमेरिकी सैन्य रैंजरों, डेल्टा फाॅर्स काउंटर-टेर्रिस्ट ऑपरेटरों, एवं १६०वीं एसओएआर हवाई चालकों को मोगादिशु में अदिद को गिरफ्तार करने के लिए बतौर तैनात किया जाता है, जो खुद को आगामी प्रेसीडेंट होने की घोषणा करता है। अपनी ताकत को इकट्ठी करने और दक्षिण क्षेत्र में मौजूद आबादी को अपने अधीन करने के लिए, वह अपने लड़ाकों के बल पर, युसुफ़ दाहिर मो'अलीम (रज़ाक़ अदोती) के नेतृत्व में, रेड क्राॅस द्वारा मुहैया कराई गई खाद्य राशन पर कब्जा जमाते हैं, तथा विरोध करने वालों को निरीह लोगों मार डालते हैं।
एक गश्ती ब्लैक हाॅक हेलिकॉप्टर ('सुपर सिक्स-फोर' के चालक सीडब्ल्यूओ माइकल डुरैंट अभिनीत राॅन एल्डैर्ड द्वारा) इस आँखों-देखी नरसंहार के बाद अतिरिक्त सुरक्षा सिपाहियों को भेजने की दर्खास्त करते है मगर उनको तब शांत होने और वापिस युएन अधिकार-क्षेत्र के बेस पर लौटने कहती है। वहीं मोगादिशु के बाहर, डेल्टा फाॅर्स के ऑपरेटर्स द्वारा ओसमान अली ओट्टो (जाॅर्ज हैरिस) नामक सौदागर को हिरासत में लेती है, जो अदिद के लड़ाकों को हथियार मुहैया कराता है और उसे पुछताछ के लिए मोगादिशु हवाई अड्डे के बेस लाया जाता है। ओट्टो से पुछताछ एमजी विलियम एफ. गैरीसन (सैम शेफर्ड) करते हैं जिनके मुताबिक जब तक अदिद मिल ना जाए वह सोमालिया नहीं छोड़ेंगे।
फिर एक अभियान में अदिद के प्रमुख सलाहकारों ओमार सलद एल्मी तथा अब्दी हस़न अवाले क़ेब्दीद को पकड़ने की योजना बनाई जाती है, अमेरिकी फौज इस अभियान पर अनुभवी अफसरों के साथ नए रंगरूटों को शामिल करती है, जिनमें बेहद युवा और नौसिखिए पीएफसी टाॅड ब्लैकबर्न (ऑरलैंडो ब्लूम), को एक डेस्क क्लर्क एसपीसी जाॅन ग्रिग्स (इवान मैक'ग्रेगाॅर) इस अभियान में भेजने के लिए सूचीबद्ध करता है। एसएसजी मैथ्यू एवर्समैन (जोश हार्नेट) को भी बटालियन - रैंजर चाॅक फाॅर - की कमांडिंग का पहला मौका उसके तत्कालीन कमांडिंग अफसर कप्तान माइक स्टीली (जेसन आइसैक्स) द्वारा मिलता है, जो उनके प्रथम लेफ्टिनेंट, बिलेस (इयोन ग्रुफड), को अचानक मिर्गी के दौरे पड़ने की वजह से मिलता है।
मोगादिशु में, एक स्थानीय मुखबिर के जरिए अदिद के सलाहकारों के ठिकाने का पता गैरीसन को मिलता है, जो जल्द वहां अभियान शुरू करने के कोड संकेत (आइरिन) को जारी करते हैं। एसएफसी नाॅर्म "हूट" गिब्सन (एरिक बाना) और एसएफसी जेफ सैण्डेर्सन (विलियम फिचनेर) के नेतृत्व में, डेल्टा फाॅर्स ऑपरेटरों द्वारा, जल्द ही उस निशानदेही किए गए इमारत पर छापेमारी कर अदिद के सलाहकारों को पकड़ लेती है, लेकिन जल्द ही रैंजरों तथा सुरक्षा हेतु तैनात हेलिकॉप्टरों के काफिले को जमीनी-निष्कासन के रास्ते भारी गोलाबारी से होते हुए गुजरना पड़ता है, उधर एवर्समैन की चाॅक फोर की टुकड़ी को इन रुकावटों को हटाने के लिए उतारे जाने दौरान भारी गड़बड़ होती है।
वहीं ब्लैकबर्न उन्हीं ब्लैक हाॅक हेलिकॉप्टरों में एक से गिरकर बुरी तरह जख्मी होता है, सो एसएसजी जेफ स्ट्रुएकर (ब्रायन वैन हाॅल्ट) के जिम्मे चलती इस काफिले के तीनों हमवी वाहनों में एक अलग में घायल ब्लैकबर्न को वापिस बेस पर भेजते हैं। लड़ाकों के बल पहुंचने पर फिर कई कार्यरत रैंजरों के साथ, हूट और उसकी डेल्टा टीम स्वेच्छा से हमवी की सुरक्षा करते हुए आगे बढ़ती है। इसी दौरान स्ट्रुएकर की कतार टुटने से बचाने के लिए सार्जेंट डाॅमिनिक पिला (डैनी हाॅच) हमवी की एम 2.50 कैलिबर मशीनगन के साथ फायरिंग दौरान दुश्मनों के हाथों मारे जाते है, और इसके थोड़ी ही देर में ब्लैक हाॅक सुपर सिक्स-वन, के चालक सीडब्ल्यूओ क्लिफ्टन "एल्विस" वाॅल्काॅट (जेरेमी पाइवेन), पर स्वाचालित राॅकेट-ग्रेणेड (आरपीजी) का हमला होता है, और फिर लड़ाकों के अधीनस्थ नगर के चौराहे पर जाकर धराशायी होता है।
वाॅल्काॅट तथा उनका सह-चालक दोनों ही इस टक्कर में मारे जाते हैं और साथ ही उनका दल भी बुरी तरह घायल होते हैं। डेल्टा फाॅर्स स्नाइफर एसएसजी डेनियल बुश (रिचर्ड टायसन) स्वयं को खींचते हुए मलबे से बाहर निकलते हैं और दुर्घटनाग्रस्त जगह पर अपनी ओर बढ़ते लड़ाकों से बचाव करते हुए, वह उनकी भारी गोलीबारी में मारे जाते हैं। एवर्समैन और उसकी बाकी की चाॅक फोर टुकड़ी पैदल ही दुर्घटनावाली जगह पर, कवरिंग फायर देते हुए पहुँचते हैं तब तक बुश को क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर लिटल बर्ड से बाहर निकाल लिया जाता है। इस बीच, गाड़ियों के काफिले को खाली मार्गों से निकलने दौरान लड़ाकों द्वारा रास्तों की नाकाबंदी पर रुकना पड़ता है।
डुरैंट सुपर सिक्स वन को वापिस पोजिशन लेने को आदेश जारी करते लेकिन आरपीजी दागकर उसे भी गिराया जाता है। इस विमान-क्रैश को देखकर, मो'आलीम अपने विशाल भीड़ की अगुवाई करता है, जिनमें उसकी लड़ाकू फौज और गुस्सैल स्थानीय के साथ, सभी दूसरे घटनास्थल पर जमा होते हैं। इस क्रैश में किसी तरह बचा हुआ, डुरैंट उस गिराए गए हेलिकॉप्टर से बाहर निकलने का प्रयास करता है, पर जल्द ही उसे अपनी टाँग टुटने और भागने की उम्मीद की नाकामी का एहसास होता है, सो लड़ाकों के हाथ ना आने के लिए वह अपनी एमपीजी से अपना बचाव करता है।
वहीं कप्तान स्टील के रैंजेर इतनी बुरी तरफ से घायल थी कि उनकी कोई भी ग्राउंड फाॅर्स सुपर सिक्स-फाॅर के हादसे वाली जगह जा सके, और ना ही इतनी सक्षम कि कोई बचाव दल सुपर सिक्स वन की सुरक्षा कर सके। वहीं तब बाॅर्ड से, सुपर सिक्स टू, डेल्टा फाॅर्स स्नाइपर्स की जोड़ी, एसएफ रैंडी शुग्हर्ट (जाॅनी स्ट्राॅन) और एमए गैरी गाॅर्डन (निकोल्ज कोस्टर-वलदाउ), वाॅलिएंटर स्वरूप को नीचे क्रैश साइट पर उतारे जाने की इजाजत मांगती है। मुखर कमाण्ड उनकी अर्जी नामंजूर करती है, मगर जैसे ही मोहम्मद अलीम अपने सैकड़ों विद्रोहियों के साथ वहां पहुँचता है तब ऐसी कोई गारंटी नहीं रह जाती कि बचाव दल वहां समय पर पहुँचेगी भी या नहीं। अंततः, उनकी तीसरी दर्खास्त स्वीकार कर, दोनों को नीचे भेजा जाता है, जहाँ उन्हें डुरैंट जीवित मिलता है। वे उसे मलबे से बाहर निकालते हैं, शुग्हर्ट और गाॅर्डन सोमाली विद्रोहियों को रोके रखते हैं मगर तब तक गाॅर्डन सिर पर गोली लगने से मारा जाता है शुग्हर्ट तब गाॅर्डन की सीएआर-15 को डुरैंट के हाथों सौंपता है, विद्रोहियों के घिरने से पूर्व तक काफी सारे बागियों को मार चुके होते हैं मगर उनमें से एक शुग्हर्ट तक पहुँच कर पूरी पिस्तौल खाली कर मार डालता है। डुरैंट को पकड़ लिया जाता है और इससे पहले कि आक्रोशित भीड़ मार देती, मो'अलीम वहां पहुँच कर सबको रुकने कहता ताकि डुरैंट को जिंदा रखकर युद्ध बंधक बनाया जा सके।
जब वह डुरैंट की क्रैश वाली जगह पहुँचते हैं, उनको वह क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर मिलता हैं जिसमें कुछ बागियों को वहां से भगा दिया जाता है, जो उस हेलिकॉप्टर में मौजूद जरूरी भाग और बचे-खुचे औजार तथा गोलियाँ इकट्ठी करने आए थे। उन्हें वहाँ गाॅर्डन, शुग्हर्ट एवं सिक्स-फाॅर के किसी भी दल सदस्य की लाशें नहीं मिलती, वहीं तब हूट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त डेल्टा हेलमेट मिलता है और इस तरह कुछ पल अपने घायल साथियों के लिए शोक मनाने बाद वह लोग ध्वस्त हो चुके हेलिकॉप्टर को विस्फोट द्वारा नष्ट कर डालते हैं ताकि अदिद के बागी लड़ाकों को उनके और गोपनीय उपकरण बरामद ना हों।
मैकनाईट का काफिला सिक्स-वन के दुर्घटनास्थल पर जाने की कोशिश से इंकार कर देती है और वापिस बंधकों व घायलों के साथ बेस पर लौटती है। वहीं तब अन्य सिपाही रैंजेरों एवं जख्मी पायलटों को वापिस निकालने की तैयारियाँ करती है, और वहीं मेजर गैरीसन लेफ्टिनेंट एंड कर्नल जाॅय क्रिब्स को १०वीं माउंटेन डिवीजन से, अतिरिक्त बल की सहायता पाने के लिए भेजते हैं, जिनमें संगठित मलेशियाई और पाकिस्तानी फौजी युनिट शामिल हैं।
रात घिरते ही, आदिद के लड़ाकू दस्ते सुपर सिक्स-वन वाले दुर्घटनास्थल पर फंसी अमेरिकी फौज पर लगातार घातक हमले करती है। चारों तरफ घेरे बागी देर रात ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाते हैं और जबरदस्त जवाबी हमले में बंदूकधारी ए.एच-6जे की लिटिल बर्ड हेलिकॉप्टर राॅकेट से उनपर निशाना लगाती है, तब तक में १०वीं माउंटेन डिवीजन की बचाव काफिला वहां पहुँचती है और सभी अमेरिकी फौजियों को बचा लेती है। घायलों एवं मृतकों की अघिक तादाद से गाड़ियों में जगह कम पड़ जाती है, जिससे बचे-खुचे रैंजेरों तथा डेल्टा फाॅर्स सिपाहियों को जबरन क्रैश साइट को पीछा छोड़ते हुए पाकिस्तानी कम्पाउंड स्थित संयुक्त राष्ट्र अधिकृत सेफ ज़ोन तक दौड़ते हुए जाना पड़ता है।
भूमिकाएँ
75वें रैंजर्स
जोश हार्नेट - एसएसजी मैट एवर्समैन, चाॅक 4 के लीडर
इवैन मैक'ग्रेगाॅर - एसपीसी जाॅन "ग्रिमसे" ग्रिम्स, एक डेस्क क्लर्क (एसपीसी जाॅन "स्टेबी" स्टेबिन्स पर आधारित)
टाॅम सिज़मोर - एलटीसी डैनी मैक'नाइट, तीसरी रैंजर बटालियन के कमाण्डर
इवेन ब्रेम्नेर - एसपीसी शाॅव्न नेल्सन, एक सक्वाड गनर
गैब्रियल कैसिअस - एसपीसी माइक कर्ठ
ह्युज डैंसी - एसपीसी कर्ट "डाॅक्टर" शेमिड, चाॅक 4 के चिकित्सक (फ़िल्म में उनकी भूमिका एक रैंजर की थी वास्तविकता में डेल्टा फाॅर्स में कार्यरत थे)
योएन ग्रुफड - एलटी जाॅन बिल्स
टाॅम ग्युरी - एसएसजी एड युरेक
चार्ली हाॅफ्हेमेर - सीपीएल जैमी स्माइथ (केआइए)
डैनी हाॅच - सार्जेंट डाॅमिनिक पिला (केआइए)
जैसन इसाक्स - कैप्टन माइक स्टीली, कमाण्डर, ब्रावो कम्पनी, तीसरी रैंजर बटालियन
ब्रेन्डन सेक्सटन तृतीया - पी वीटी रिचर्ड "अल्फाबेट" काॅवेलेव्सकी (केआइए)
ब्रायन वान होल्ट - एसएसजी जेफ स्ट्रुएकर
इयान विर्गो - पीवीटी जाॅन वैडेल
टॉम हार्डी - एसपीसी लैंस टुम्बली
ग्रेगाॅरी स्पाॅर्लेडेर - सार्जेंट स्काॅट, चाॅक 4 के ग्राउंड रेडियो तथा टेलीफोन संपर्क ऑपरेटर
कार्माइन जियोविनैज़ो - सार्जेंट माइक गुडेल
क्रिस बीटेम - सार्जेंट केसी जाॅयस (केआइए)
मैथ्यू मार्सडेन - एसपीसी डेल सिज़मोर
ऑरलैंडो ब्लूम - पीएफसी टाॅड ब्लैकबर्न
एनरिक़े म्युर्सियानो - सार्जेंट लाॅरेंज़ो रिज़ (शहीद)
माइकल रूफ - पीवीटी जाॅन मैडाॅक्स
टैक फित्ज़गेरैल्ड - सार्जेंट जाॅन "ब्रैड" थाॅमस
प्रथम एसएफओडी-डी (डेल्टा फाॅर्स)
सैम शेपर्ड - एमजी विलियम एफ. गैरिसन, टास्क फाॅर्स रैंजर के कमाण्डर।
एरिक बाना - एसफीसी नाॅर्म "हूट" गिब्सन (एसफीसी जाॅन मैकेयुनास, एसफीसी नाॅर्म हूटन तथा एसफीसी मैथ्यू रिएर्सन)
विलियम फिचनेर - एसफीसी जेफ सैण्डेर्सन (एसफीसी पाउल हाॅवी पर आधारित)Now Playing at the Valencia: Pulitzer Prize-Winning Essays on Movies https://archive.org/details/nowplayingatvale00step Stephen Hunter Stephen Hunter Simon and Schuster New York 2009 129 978-0-7432-8201-7
किम कोट्स - एमएसजी क्रिस वेक्स (एमएसजी टिम "ग्रिज़" मार्टिन, केआईए)
स्टीवन फाॅर्ड - एलटीसी जाॅय क्रिब्स, ज्वाइंट ऑपरेशन कमाण्डर जिनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय शांति स्तंभ को आयोजित किया (ली वैन एर्स्डैल पर आधारित)
ज़ेल्जको इवानेक - एलटीसी गैरी हैरेल, सी सक्वाड्रन के कमाण्डर
जाॅनी स्ट्राॅन्ग - एसएफसी रैंडी शग़हार्ट (केआईए), सूपर सिक्स-टू ब्लैक हाॅक के उड़ाकू स्नाइफर।
निकोलज कोस्टर-व्लाडाउ - एमएसजी गैरी गाॅर्डन (केआईए), सूपर सिक्स-टू ब्लैक हाॅक के उड़ाकू स्नाइफर
रिचर्ड टायसन - एसएसजी डेनियल बुश (केआईए), सूपर सिक्स-वन ब्लैक हाॅक के उड़ाकू स्नाइफर
160वीं एसओएआर (नाइट स्टाॅकर्स)
राॅन एल्डैर्ड - सीडब्ल्यू4 माइकल डुरैंट, सूपर सिक्स-टू के चालक।
ग्लेन माॅर्शाॅवर - एलटीसी टाॅम मैथ्यूस, पहली पलटन के कमाण्डर
जेरेमी पाइवेन - सीडब्ल्यूओ क्लिफ्टन वुल्काॅट (केआईए), सूपर सिक्स-वन के चालक, जिनका ब्लैक हाॅक पहले ध्वस्त किया गया।
ब्वायड केस्टनर सीडब्ल्यू3 माइक गाॅफेन, सूपर सिक्स-टू के चालक जिन्होंनें गाॅर्डन एवं शग़हार्ट को आने दिया।
अन्य पात्र
जाॅर्ज हैरिस - उस्मान एट्टो
रज़ाक़ अदोती - युसुफ़ दाहिर मो'अलीम, सोमालियाई उग्रवादियों का नेता
ट्रेवा एटीएने - फिरिम्बी, सोमालिया युद्ध के प्रमुख और माइकल डुरैंट को बंधक रखनेवाले।
टाइ बुरेल - अमेरिकी वायुसेना के पैरारेसक्यु टिमाॅथी ए. विल्किनसन।
पृष्ठभूमि तथा निर्माण
प्रदर्शन
बाॅक्स ऑफिस प्रदर्शन
आलोचनात्मक प्रतिक्रिया
साउण्डट्रैक
पुरस्कार
विवाद एवं ऐतिहासिक असंबंधता
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:2001 की फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:ब्रिटिश फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:युद्ध आधारित फ़िल्में