411 REFERENCE · Wikipedia
स्फटिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
thumb| एक शैल क्वार्ट्ज क्रिसटल
स्फटिक या क्वार्ट्ज (Quartz) एक खनिज है। यह रेत एवं ग्रेनाइट का मुख्य घटक है। पृथ्वी के महाद्वीपीय भू-पर्पटी (क्रस्ट) पर क्वार्ट्ज दूसरा सर्वाधिक पाया जाने वाला खनिज है (पहला, फेल्सपार है)। यह SiO4 के सिलिकन-आक्सीजन चतुष्फलकी से बना होता है जिसमें प्रत्येक आक्सीजन दो चतुष्फलकियों में साझा होता है। इस प्रकार इसका प्रभावी अणुसूत्र SiO2 है।
क्वार्टज अनेकों प्रकार के होते हैं। इनमें से कई अर्ध-मूल्यवान (semi-precious) रत्न हैं। विशेषतः यूरोप और मध्यपूर्व में तरह-तरह के क्वार्ट्ज अतिप्राचीन काल से आभूषण बनाने के काम में लिए जाते रहे हैं। क्वार्ट्ज शब्द ('quartz') जर्मन शब्द 'Quarz' से निकला है जिसका अर्थ 'कठोर' होता है।
परिचय
क्वार्टज एक प्रकार का प्राकृतिक खनिज जो साधारणतया एक अक्षीय, रंगहीन, पारदर्शी और कठोर होता है। यह दो प्रकार का होता है- वामघूर्णक यौर दक्षिणघूर्णक। घूर्णकारी प्रिज्मों के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
क्वार्टज कभी-कभी विदलन भी प्रदर्शित करता है तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के अतिरिक्त अन्य सब अम्लों में अविलेय होता है। क्वार्टज शुद्ध होने पर ही रंगहीन रहता है। प्राय: यह अंतर्वेशों की प्रकृति के अनुसार लाल, नारंगी, पीले, हरे, बैगनी तथा काले रंगों में पाया जाता है। गर्म करने पर इसके बहुत से रंग अदृश्य हो जाते है। क्वार्टज के एक खनिज स्फटिक, शैल क्रिस्टल में दाब विद्युत गुण होते है।
thumb|left|300px|तिब्बत से प्राप्त एक क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल
श्रेणी:खनिज
श्रेणी:शैलविज्ञान