Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सांडवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सांडवा village 27.755556 N 74.173333 E locator_position = right राजस्थान चूरू 312 2011 13238 km² 01560 331517 RJ 10,RJ 44 सांडवा, भारत में राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में स्थित चुरू जिले की बीदासर तहसील का एक कस्बेनुमा गाँव है। यह जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर स्थित है। यह जयपुर से 245, बीकानेर से 125 किमी और दिल्ली से 405 किलोमीटर से किमी दूर है। यह उत्तम स्कूलों और कॉलेजों तथा राजस्थान के प्रसिद्ध पशु मेले के लिए जाना जाता है। यह बीदासर तहसील का सबसे बङी ग्राम पंचायत वाला गाँव है। गाँव में हिन्दु व मुस्लिम धर्म के लोग रहते है हिन्दुओं में ब्राह्मण (पारीक, दाधीच, सारस्वत, जांगिड़ व गौड़), बनिया (ओसवाल व महेश्वरी), राजपूत, जाट, नाई, दर्जी, सुथार, सुनार, भार्गव,लुहार, नायक, मेघवाल, हरिजन आदि व मुस्लिमों में शेख, छींपा, तेली, कलाल आदि जाति के लोग रहते हैं। गाँव के बीचो बीच बड़ा बाजार है जहां हर प्रकार की सभी आवश्यक वस्तुएँ मिलती है। आसपास के करीब ५० छोटे छोटे गाँवो के लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं यहाँ की करीब 300 खुदरा दुकानों से ले जाते हैं। इसके अतिरिक्त गाँव में ग्राम पंचायत, पुलिस थाना, पटवारी घर, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल, पशु अस्पताल, बैंक, वनपौधशाला,मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि उपज मण्डी की शाखा आदि सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गाँव में करीब 120 कुंए हैं खेतो में। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मुख्यतः मूंगफली, चना, गेहूँ, बाजरा, ग्वार, मोठ आदि की फसल पर निर्भर है। मंदिर श्री सीताराम मंदिर, नोखा रोड श्री ठाकुरजी मंदिर, दिखनादा बास श्री हनुमान मंदिर, दिखनादा बास श्री श्याम मंदिर, मुख्य बाजार के नजदीक शिव मंदिर, माहेश्वरी भवन, मुख्य बाजार ब्राह्मणी देवी मंदिर, मुख्य बाजार किले के सामने श्री श्याम मंदिर (संस्थापक: स्वर्गीय श्री सुरजमलजी देरासरी), मेन रोड बाबा प्रभातीनाथ आश्रम, मुख्य सड़क हनूमान पूनरासर केलिया धाम, धनेरू रोड बाबा रामदेव मंदिर श्री सीताराम गौशाला श्री गणेश मंदिर, पारेवड़ा रोड़ हरिराम बाबा मंदिर श्री विश्वकर्मा मंदिर, सुथारों का बास जामा मस्जिद सांडवा... अतिथि गृह व प्रमुख स्थल नथमल कठोतीया (पहलवानजी) अतिथि हाउस, नोखा रोड पारीक भवन (निर्माणाधीन) हनुमानजी मंदिर के पास, दिखनादा बास माहेश्वरी भवन, सदर बाजार, चौक ओसवाल सभा भवन, भगवान महावीर मार्ग भोमपुरा क्रिकेट स्टेडियम मिड वे मरुधर रिसोर्ट सड़कें सांडवा गाँव अच्छी तरह से राजस्थान के लगभग सभी प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साथ साथ सड़कों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11B यह बीकानेर और जयपुर को जोड़ता है। सीधी बस सेवा दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर, हिसार रुड़की, हरिद्वार, इंदौर और कई अन्य शहरों के लिए उपलब्ध है। विद्यालय /महाविद्यालय अभिलाषा इंटरनेशनल स्कूल सेठ लक्ष्मीनारायण तापङिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सांडवा अभिलाषा उच्च माध्यमिक विद्यालय सांडवा स्वामी केशवानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवीर मेमोरीयल उच्च माध्यमिक विद्यालय अभिलाषा टी. टी. कॉलेज, सांडवा जसवीर मेमोरियल पी.जी. कॉलेज, सांडवा जसवीर मेमोरियल टी. टी. कॉलेज, सांडवा आदर्श सरस्वती उच्च् प्राथमिक विद्यालय सनराईज चिल्ड्र्न स्कुल ग्लोबल विजडम कान्वेंट स्कूल आईटीसीटी कम्प्यूटर सेन्टर (गणपती कम्प्यूटर ऐज्यूकेशन) ग्लोबल कंप्यूटर सेण्टर सांडवा बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:चूरू ज़िला श्रेणी:राजस्थान