Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नबाती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सीरिया के बुसरा अल शाम क़स्बे में आज तक खड़े नबाती स्तम्भ नबाती या नबाताई (अरबी: ur الأنباط‎, अल-अनबात; अंग्रेजी: Nabatean, नैबटीयन) प्राचीन काल में दक्षिणी जोर्डन, सीरिया और लेबनान और अरबी प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में बसने वाली एक जाति थी। उन्होंने इस क्षेत्र में व्यापार पर आधारित संस्कृति विकसित की, जिसके केंद्र रेगिस्तान में जगह-जगह पर स्थित नख़लिस्तान (ओएसिस) थे। रोमन साम्राज्य के सम्राट त्राजान (Trajan, ५३ ईसवी - ११७ ईसवी) ने नबाती इलाकों पर आक्रमण करके इन्हें पराजित कर दिया और इनका विलय अपने साम्राज्य में कर लिया। समय के साथ-साथ नबाती पहचान हमेशा के लिए लुप्त हो गई। उनके द्वारा लिखित शिलालेख और निर्मित इमारतों के खंडर कई जगह मिलते हैं, जिनमें सब से मशहूर जोर्डन में स्थित पेत्रा का ऐतिहासिक नगर है। इन्हें भी देखें हत्ती लोग पेत्रा त्राजान मादाइन सालेह नाबातियन साम्राज्य श्रेणी:इस्लाम-पूर्व अरब श्रेणी:अरब इतिहास श्रेणी:मध्य पूर्व की प्राचीन जातियाँ श्रेणी:विलुप्त मानव जातियाँ श्रेणी:सामीती लोग श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना