411 REFERENCE · Wikipedia
नगर रियासत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नगर रियासतریاست نگر नगर British India कश्मीर के महाराजा के अधीन एक स्वशासित रियासत स्थानीय मीर की पूर्ण राजशाही १४वीं सदी ईसवी १९७४ 'शुमाली इलाक़े' नामक नई प्रशासनिक ईकाई में विलय ? गिलगित-बल्तिस्तान Flag of None.svg Flag of Pakistan.svg Hunza valley.jpg हुन्ज़ा नदी के पार नगर का दृश्य
नगर रियासत या रियासत-ए-नगर (ریاست نگر, Nagar state) जम्मू व कश्मीर राज्य के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र की नगर वादी में एक रियासत हुआ करती थी। इसकी राजधानी नगर शहर था। नगर रियासत का राजा 'मीर' कहलाता था और वह कश्मीर के महाराजा के अधीन हुआ करता था। १९४८ में इस पूरे क्षेत्र पर पाकिस्तान का क़ब्ज़ा हो गया और यह पाक-अधिकृत कश्मीर का भाग बन गया हालांकि १९७४ तक स्थानीय मीर ही नगर वादी पर राज करता रहा। जब पाकिस्तान में ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो प्रधानमंत्रि बने तो उन्होनें १९७४ में नगर रियासत ख़त्म करके इस क्षेत्र को उस समय 'शुमाली इलाक़े' कहलाने वाली प्रशासनिक ईकाई में डाल दिया जो अब गिलगित-बल्तिस्तान कहलाती है। नगर रियासत का क्षेत्र अब गिलगित-बल्तिस्तान के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की तीन तहसीलों में सम्मिलित है।Buroshall Say Nagar Tak ka Safar, by Muhammad Ismail Tehseen, Brushal ke Qabail by Syed Yahya Shah, books written in Urdu available in Municipal library Gilgit
इन्हें भी देखें
नगर (गिलगित-बल्तिस्तान)
हुन्ज़ा-नगर ज़िला
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हुन्ज़ा-नगर ज़िला
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान
श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर
श्रेणी:कश्मीर का इतिहास
श्रेणी:भारत की रियासतें