411 REFERENCE · Wikipedia
सिवनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिवनी Seoni सिवनी India Madhya Pradesh 22.028 79.736 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला सिवनी ज़िला तहसील 1867 नगरपालिका सिवनी नगर निगम 611 102343 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 480661 दूरभाष कोड 07692 MP-22 http://www.seoni.mp.gov.in/
सिवनी (Seoni) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
विवरण
सिवनी जबलपुर संभाग के अन्तर्गत आता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 यहाँ से होकर जाता है। इसके उत्तर में जबलपुर, मंडला व नरसिंहपुर ज़िले हैं, पूर्व में बालाघाट, पश्चिम में छिंदवाड़ा और दक्षिण में नागपुर (महाराष्ट्र) है।http://www.fallingrain.com/world/IN/35/Seoni.html Maps, Weather, and Airports for Seoni, India www.fallingrain.com 2021-10-18 3 मार्च 2021 https://web.archive.org/web/20210303204819/http://www.fallingrain.com/world/IN/35/Seoni.html dead सिवनी ज़िले को 8 तहसीलों में बांटा गया है, जिसमे सिवनी, लखनादौन, केवलारी, घंसौर, छपारा, बरघाट, कुरई और धनौरा है। सिवनी जिले को 4 विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है,जो है - सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन। जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यह जनजातीय बाहुल है! छ्पारा गोंड राजा राम सिंह की गढ़ी है। पेंच नेशनल पार्क ,मोगली की जन्म स्थली अमोदा गढ़,सिद्ध घाट, सुकला डेम,और एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मिट्टी से बना भीमगढ़ डेम पर्यटन स्थल जिले में स्थित है।https://en.wikisource.org/wiki/1911_Encyclop%C3%A6dia_Britannica/Seoni 1911 Encyclopædia Britannica/Seoni - Wikisource, the free online library en.wikisource.org en 2021-10-18।= सिवनी को मध्यप्रदेश का लखनऊ के नाम से भी जाना जाता है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण इसे मध्यप्रदेश का चेरापूंजी भी बोला जाता है। आध्यात्मिक क्षेत्र मे भी सिवनी जिला अपनी विशेषता रखता है। यहाँ स्थित मठ मंदिर को आदि गुरु शंकराचार्य के समय का बताया जाता है जो कि अत्यंत पवित्र स्थल है। द्विपीठ ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का जन्मस्थल भी सिवनी का दिघोरी ग्राम है। जहाँ स्फटिक के शिवलिंग के रूप मे भव्य शिव मंदिर भी मौजूद है। यह दर्शनीय स्थल यहाँ अत्यंत लोकप्रिय है। इसीलिये सिवनी को भगवान शिव की नगरी के रूप मे भी जाना जाता है।
वैनगंगा नदी
विदर्भ सहित दक्षिण की ओर बहने वाली गोदावरी की सहायक, वैनगंगा नदी का उद्गम स्थल प्रतापपुर के समीप मुंडारा तीर्थस्थल है। यह नदी सिवनी जिले सहित बालाघाट और पूर्व विदर्भ कि जीवन रेखा है। इसी नदी पर एशिया का सबसे बडा मिट्टी से बना बांध संजय सरोवर छपारा के अन्तर्गत भीमगढ़ में बना है।
पेंच राष्ट्रीय उद्यान
पेंच राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान 757.85 किलोमीटर पर फैला है यह बफर जोन के अन्तर्गत आता है इस बाघ अभ्यारण मे बाघ, नीलगाय, बारहसिंगा, हिरन, मोर, बन्दर, काले हिरन, सांभर, जंगली सुअर, सोनकुत्ता एवं अन्य जानवर तथा अनेक प्रकार के पक्षी बहुतायत में पाये जाते है। खासकर बाघ को देखेने पर्यटक दूर दूर से आते है
नोबेल पुरस्कार विजेता रुडयार्ड किपलिंग जब भारत लौटे और लगभग अगले साढ़े छह साल तक यहीं रह कर काम किया।लिखी गयी कहानी द जंगल बुक के कथानक में मोगली नामक एक बालक है जो जंगल मे खो जाता है और उसका पालन पोषण भेड़ियों का एक झुंड करता है, अंत मे वह गाँव में लौट जाता है।
इसलिए इस जिले को पहचान मोंगली लैँड के नाम से भी जाना जाता है।
जंगल बुक का मशहूर पात्र मोगली
दलसागर
यह सिवनी जिले का बडा तालाब है इसके बीच पर एक टापू है यह एक दर्शनिक स्थल है। गोंड राजा दलपतशाह के नाम पर इसका नामकरण किया गया है।
धार्मिक स्थल
कातलबोड़ी ग्राम जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की माँ की जन्म स्थली है इसीलिए इसे मातृधाम के नाम से भी जाना जाता है यहां रेलवे स्टेशन मातृधाम नाम से है और देवी माँ का भव्य मंदिर है।
आष्टा - बरघाट तहसील का एक गांव जहां पर मां काली जी का पत्थरों से बना काफी पुराना भव्य मंदिर है।
दिघौरी- पितृधाम मे जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सस्वती का जन्म स्थली है यहा विशाल भव्य स्फटीक शिवलिँग मंदिर हैँ।
साँई मँदिर
बंजारी मंदिर जबलपुर रोड पर छपारा लखनादौन के बीच मे स्थित।
सीलादेही
महाकालेश्वर प्रसिद्ध तीर्थस्थल
पायली घंसौर से लगभग २७ किलो मीटर दूर बरगी बांध के बैक वाटर क्षेत्र में स्थित एक पिकनिक प्लेस हैं
गुड़ी गुफा (यह चट्टानों से बनी प्राचीनकालीन गुफ़ा) जिसकी आन्तरिक क्षेत्रफ़ल लगभग २५ वर्ग मीटर हैं , घंसौर से १८ किलोमीटर ग्राम पोडी से २ किलोमीटर अंदर ग्राम गुड़ी के निकट स्थित है
तहसील बरघाट के ग्राम धारना में सती माई का अद्भुत मंदिर है।
ग्राम धारना में आष्टा रोड में कैला माता का प्रसिद्ध मंदिर है।
इन्हें भी देखें
सिवनी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:सिवनी ज़िला
श्रेणी:सिवनी ज़िले के नगर
*