411 REFERENCE · Wikipedia
सर्वेक्षण दण्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर्वेक्षण दंड को झंडी, आस्तर दंड या ध्वज दंड भी कहते हैं । यह लगभग 5 सेंटीमीटर ( 2 इंच ) व्यास का गोल अथवा अष्टफलकी अनुप्रस्थ काट वाला एवं दो से तीन मीटर अथवा 8 से 10 फीट तक लंबा लकड़ी अथवा लोहे के पाइप का सीधा दंड होता है , जिसके ऊपरी सिरे पर लाल रंग के कपड़े को झंडी बंधी रहती है । लकड़ी के बने सर्वेक्षण दंड के निचले सिरे पर लोहे का नोंकदार खोल या आयरन शू जुड़ा होता है जिससे इसे सरलता पूर्वक जमीन में गाड़ा जा सके ।