Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिकारू नाकामुरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Nakamura Hikaru (29290269410) (cropped) (cropped).jpg 2016 में हिकारू नाकामुरा संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रांडमास्टर हिकारू नाकामुरा 1987 12 9 हिराकाता, जापान 2016192 दूसरा स्थान (अक्टूबर 2015) क्रिस्टोफ़र हिकारू नाकामुरा 中村 光 (नकामुरा हिकारू)क्रिस्टोफ़र हिकारू नाकामुराMemorandum in Support of Defendant Christopher Hikaru Nakamura's Motion to Dismiss https://web.archive.org/web/20221209214300/https://storage.courtlistener.com/recap/gov.uscourts.moed.198608/gov.uscourts.moed.198608.61.0.pdf December 9, 2022, United States District Court for the Eastern District of Missouri, December 7, 2022 (जन्म 9 दिसंबर 1987) एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, स्ट्रीमर, यूट्यूबर, पाँच बार के यू.एस. शतरंज चैंपियन, और वर्तमान विश्व फिशर रैंडम शतरंज चैंपियन हैं। शतरंज में चमत्कारिक प्रतिभा के रूप में जाने जाने वाले नाकामुरा ने 15 वर्ष की आयु में ग्रैंडमास्टर का खिताब अर्जित किया, जो उस समय एक अमेरिकी के रूप में सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। 2816 की सर्वाधिक फ़ाइड रेटिंग के साथ, नाकामुरा इतिहास में दसवें सबसे उच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। नाकामुरा ने सात शतरंज ओलंपियाड (2006, 2008, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018) में संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ उन्होंने एक टीम स्वर्ण पदक और दो टीम कांस्य पदक जीते। उन्होंने तीन कैन्डिडेट्स टूर्नामेंट में भी भाग लिया—2024 के संस्करण में दूसरा स्थान, 2022 के संस्करण में चौथा स्थान, और 2016 के संस्करण में सातवाँ स्थान हासिल किया। मई 2014 में, जब फीदे ने आधिकारिक रैपिड और ब्लिट्ज रेटिंग्स प्रकाशित करना शुरू किया, तब नाकामुरा दोनों श्रेणियों में विश्व में पहले स्थान पर थे;http://chess-news.ru/en/node/15518 FIDE Publishes Rapid and Blitz Rating Lists. Nakamura Heads Both Chess-News https://web.archive.org/web/20140519102208/http://chess-news.ru/en/node/15518 May 19, 2014 June 14, 2014 live तब से लगातार वे रैपिड और ब्लिट्ज रैंकिंग में शीर्ष या उसके निकट बने हुए हैं।https://ratings.fide.com/rankings.phtml?continent=0&country=&rating=blitz&gender=&age1=0&age2=0&period=2022-06-01&period2=1 FIDE rating list comparison https://web.archive.org/web/20220824143542/https://ratings.fide.com/rankings.phtml?continent=0&country=&rating=blitz&gender=&age1=0&age2=0&period=2022-06-01&period2=1 August 24, 2022 December 18, 2022 livehttp://chess-news.ru/en/node/15518 FIDE Publishes Rapid and Blitz Rating Lists. Nakamura Heads Both Chess-News https://web.archive.org/web/20140519102208/http://chess-news.ru/en/node/15518 May 19, 2014 June 14, 2014 live 2018 से, नाकामुरा ने कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में ई-स्पोर्ट्स संगठन TSM के साथ अनुबंध किया, फिर Misfits Gaming में शामिल हुए और बाद में Team Falcons में स्थानांतरित हुए। ट्विच, किक और यूट्यूब पर उनके लोकप्रिय चैनलों के जरिए नाकामुरा सबसे चर्चित शतरंज स्ट्रीमर माने जाते हैं, और उन्हें ऑनलाइन शतरंज की लोकप्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने का श्रेय दिया जाता है।https://edition.cnn.com/2024/10/20/sport/hikaru-nakamura-chess-streaming-revolution-spt-intl 'What has happened online actually dwarfs what Magnus has done': Grandmaster Hikaru Nakamura on chess' streaming revolution Barton Jamie 1 December 2024 https://web.archive.org/web/20241202082432/https://edition.cnn.com/2024/10/20/sport/hikaru-nakamura-chess-streaming-revolution-spt-intl December 2, 2024 CNN livehttps://www.salon.com/2020/09/13/chess-is-taking-over-the-online-video-game-world--and-both-are-changing-from-this-unlikely-pairing_partner/ Chess is taking over the online video game world — and both are changing from this unlikely pairing Brookwell Ilya 1 December 2024 https://web.archive.org/web/20241202135759/https://www.salon.com/2020/09/13/chess-is-taking-over-the-online-video-game-world--and-both-are-changing-from-this-unlikely-pairing_partner/ December 2, 2024 Salon.com live प्रोफ़ाइल 1987 में ओसाका प्रान्त के हिराकाता शहर में जन्मे। इनके पिता जापानी और माता अमेरिकी थीं, इसलिए वे मिश्रित हैं। इनके एक बड़े भाई असुका हैं, जो हिकारू से एक वर्ष बड़े हैं। हिकारू के दो वर्ष के होने पर पूरा परिवार अमेरिका चला गया, लेकिन तीन वर्ष की आयु में उनके माता-पिता का तलाक हो गया। चेस की शुरुआत उन्होंने श्रीलंकाई FIDE मास्टर सुनील वीरामंत्री के मार्गदर्शन में की, जो बाद में उनके सौतेले पिता बने। सन 1992 में असुका ने यूएस शोलास्टिक चैंपियनशिप (बच्चों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता) को जीता था, इसी सफलता के बाद वीरामंत्री ने नाकामुरा भाइयों का प्रशिक्षण शुरू किया और इस दौरान उनका रिश्ता नाकामुरा परिवार के साथ गहरा हुआ।https://www.nytimes.com/1998/04/11/nyregion/pawns-with-king-size-dreams-boy-10-is-youngest-master-vaulting-past-his-brother.html Pawns With King-Size Dreams; Boy, 10, Is Youngest Master, Vaulting Past His Brother West Debra 1998-04-11 The New York Times 2020-06-30 en-US 0362-4331 1995 में, जब वे केवल 7 वर्ष के थे, तो उन्होंने गंभीर रूप से चेस टूर्नामेंट में भाग लेना शुरू किया। टूरनामेंट में खेले हुए मात्र तीन साल बाद, 10 वर्ष की अल्पवयस्क आयु में ही उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चेस फेडरेशन (USCF) के नेशनल मास्टर का खिताब हासिल कर लिया, जो उस समय का सबसे कम उम्र में हासिल किया गया रिकॉर्ड था। उनकी प्रगति रुकने का नाम नहीं ली। 2001 में उन्होंने इंटरनेशनल मास्टर (IM) का खिताब प्राप्त किया, और 2003 में ग्रैंडमास्टर (GM) का दर्जा हासिल कर लिया।Nakamura, Hikaru FIDE Chess Profile - Players Arbiters Trainers इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उस समय बॉबी फिशर के धारण किए रिकॉर्ड को तीन महीने आगे बढ़ाते हुए अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बनने का सपना साकार कर दिया। 2004 में, लीबिया की राजधानी त्रिपोली में आयोजित विश्व चेस चैम्पियनशिप में उन्होंने माइकल एडम्स जैसे शीर्ष खिलाड़ी को हराकर तारीफें बटोरीं। इसी वर्ष अक्टूबर में जब फीडे ने नयी इलो रेटिंग प्रकाशित की, तब हिकारू नाकामुरा की रेटिंग 2620 अंक दर्ज की गई, जिससे वे अमेरिका में तीसरे स्थान और विश्व स्तर पर 83 वें स्थान पर पहुंच गए। 2004 के नवम्बर-दिसम्बर में कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में आयोजित 2005 यू.एस. चेस चैम्पियनशिप में उन्होंने पाँच जीत, शून्य हार और चार ड्रॉ के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। फाइनल में, समान अंक वाले एलेक्ज़ेंडर स्ट्रिपुन्स्की के साथ प्लेऑफ में भी 2–0 से जीत दर्ज कर, वे मात्र 16 वर्ष की आयु में विजयी घोषित हुए—यह उपलब्धि बॉबी फिशर के 1958 में 14 वर्ष की आयु में उपलब्ध रिकॉर्ड के बाद दूसरी सबसे कम उम्र में चैम्पियन बनने का कीर्तिमान है। संदर्भ बाहरी लिंक (अंग्रेज़ी में) आधिकारिक जालस्थल GMHikaru Hikaru Nakamura gmhikaru Hikaru Nakamura Hikaru Nakamura UCweCc7bSMX5J4jEH7HFImng हिकारू नाकामुरा के लाइव शतरंज रेटिंग सांख्यिकी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1987 में जन्मे लोग श्रेणी:अमेरिका के शतरंज खिलाड़ी