Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नूह (इस्लाम)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नूह (इस्लाम) (अंग्रेज़ी: Noah in Islam) क़ुरआन में वर्णित अरबी भाषा में नबी पैग़म्बर का नाम है, आदम के बाद यह पहले नबी के रूप में वर्णित हैं जिनको पैग़म्बर बनाया गया। इनके नाम पर कुरआन का 71 वां सूरा (अध्याय) "नूह (सूरा)" है। इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण पुस्तक क़िसासुल अंबिया और ऐतिहासिक पुस्तकों के अनुसार जलप्रलय, महान जलप्रलय, नूह की नाव नामक कथा इसी नबी से सम्बंधित है। कुरआन के अनुसार नूह की उम्र ९५० वर्ष थी।"हज़रत नूह"अलैहि सलाम,क़ससुल अंबिया-पृष्ठ 34 https://archive.org/stream/ISLAMICBOOKSINHINDI/QasasulAmbiyaVaAshabESaliheenhindi#mode/2up https://archive.org/ क़ुरआन में वर्णन “ऐ नूह! तूने हमसे झगड़ा किया और बहुत झगड़ा किया; अब उसको ख़त्म कर और जो तूने हमसे (अल्लाह के अजाब) का वायदा किया है, वह ले आ। ‘नुह ने कहा, ज़रूर, अगर अल्लाह चाहेगा तो उस अज़ाब को भी ले आएगा और तुम उसको थका देने वाले नहीं हो।“ [हूद ११:३३] “और नूह पर वही की गई कि जो ईमान ले आए, वह ले आए, अब इनमें से कोई ईमान लाने वाला नहीं है. अब उनकी हरकतों पर ग़म न कर।“ [हूद ११:३६] “ऐ परवरदीगार! तू काफ़िरों में से किसी को भी ज़मीन में बाक़ी न छोड़। अगर तू उनको यु ही छोड़ दिया तो ये तेरे बन्दों को भी गुमराह करेंगे और उनकी नस्ल भी उन्हीं की तरह नाफ़रमान पैदा होगी।“ [नूह ७१:२७] “ऐ नूह! तू ईमान वालों के हिफाज़त में हमारी वही के मुताबिक़ नाव तैयार किए जा और अब मुझसे उनसे मुताल्लिक कुछ सवाल न हो। ये बेशक डूबने वाले हैँ।“ [ (क़ुरआन, हूद ११:३७] इन्हें भी देखें इब्राहीमी धर्म इस्लाम के पैग़म्बर क़िसासुल अंबिया संदर्भ 29em बाहरी कड़ियाँ [https://www.australianislamiclibrary.org/prophets.html https://web.archive.org/web/20211027215952/https://www.australianislamiclibrary.org/prophets.html 27 अक्तूबर 2021 किससुल अंबिया - (उर्दू / अरबी / अंग्रेजी / बंगला / पश्तो) नबियों / पैग़म्बरों से सम्बंधित पुस्तकें श्रेणी:इस्लाम के पैग़म्बर