Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एडेनिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Adenine.svg 150px Adenine-3D-balls.png 100px Adenine-3D-vdW.png 100px 9H-प्यूरीन-6-अमीन 6-अमीनोप्यूरीन 73-24-5 190 Nc1ncnc2[nH]cnc12 C5H5N5 135.127 g/mol 360 - 365 °C ऐडेनोसिन ट्राई फॉस्फेट एक प्रकार की ऊर्जा है ऐडेनिन एक प्यूरीन है, जिसकी जैवरासायनिकी के क्षेत्र में विविध भूमिकाएं हैं, जिसमें कोशिकीय श्वसन भी शामिल है। यह ऊर्जा-प्रचुर ऐडेनोसिन ट्राई फॉस्फेट (ए.टी.पी) एवं कोफैक्टर: निकोटिन-एमाइड ऐडेनिन डाई-न्यूक्लियोटाइड (एन.ए.डी) तथा फ्लेविन ऐडेनिन डाई-न्यूक्लियोटाइड (एफ.ए.डी) तथा प्रोटीन संश्लेषण में डी एन ए के घटक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है।जैनेटिक होम रेफरेंस से ऐडेनिन की परिभाषा https://web.archive.org/web/20160312071429/https://ghr.nlm.nih.gov/ghr/glossary/adenine 12 मार्च 2016 - राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ऐडेनिन का आकार थाएमिन या यूरेसिल के संपूरक है। संरचना यह अनेक टॉटोमर बनाता है, वे मिश्रण, जो कि अनेकों बार अदला बदल किए जा सकते हैं, व प्रायः इसके तुलनीय या समकक्ष माने जाते हैं। जैवसंश्लेषण प्यूरीन उपापचय में ऐडिनिन एवं गुवानिन का निर्माण भी होता है। ऐडेनिन एवं गुवानिन, दोनों ही न्यूक्लियोटाइड आयनिसिन मोनोफॉस्फेट (आई.एम.पी) से व्युत्पन्न होते हैं, जिसका संश्लेषण पहले ही अस्तित्व में रहे राइबोज़ पर एक जटिल प्रक्रिया द्वारा होता है। इसमें अमीनो अम्ल ग्लाइसिन, ग्लूटामाइन, ऐस्पार्टिक अम्ल तथा सह-किण्वक टैट्रा-हाइड्रो-फोलेट से स्थानांतरित हुए फॉर्मेट आयन के परमाणु प्रयोग होते हैं। प्रकार्य ऐडेनिन, दो प्यूरीन न्यूक्लियोबेस में से एक है (दूसरा गुवानिन है), जो न्यूक्लिक अम्ल में से न्यूक्लियोटाइड निर्माण में प्रयोग होते हैं। डी.एन.ए में ऐडेनिन थायमिन से दो हाइड्रोजन बंधओं द्वारा जुड़ा रहता है। इससे न्यूक्लिक अम्ल की संरचना स्थिर रह पाती है। आर एन ए में, जो साइटोप्लाज़्म में प्रोटीन संश्लेषण हेतु प्रयोग होता है; ऐडेनिन यूरेसिल से जुड़ा रहता है। ऐडेनिन ऐडेनोसिन बनाता है, जो एक न्यूक्लियोसाइड है, जब वह राइबोज़ से जुड़ता है। और डिऑक्सीऐडेनोसिन बनाता है, जब यह डीऑक्सीराइबोज़ से जुड़ता है। यह ऐडेनोसिन ट्राईफॉस्फेट (ए.टी.पी), एक न्यूक्लियोटाइड, बनाता है, जब तीन फॉस्फेट समूह ऐडेनोसिन से जुड़ते हैं। ऐडेनोसिन ट्राईफॉस्फेट कोशिकीय उपापचय में प्रयोग होता है, जहां यह एक रासायनिक ऊर्जा के रासायनिक अभिक्रियाओं में स्थानांतरण के लिए प्रयोग होता है। इतिहास सन्दर्भ श्रेणी:प्यूरीन श्रेणी:विटामिन श्रेणी:जैव प्रौद्योगिकी श्रेणी:अनुवांशिकी